भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

bettiah mega job fair on 31 july west champaran employment camp details


Last Updated:

West Champaran Job Camp: युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा अवसर है. पश्चिम चंपारण के बेतिया में 31 जुलाई को रोज़गार मेले का आयोजन हो रहा है. इसमें दर्जनों कंपनियाँ बेहतर सैलरी पर 18+ युवक-युवतियों को नौकरी देंगी. 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवा भाग ले सकते हैं. NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है.

पश्चिम चम्पारण: एक लंबे समय के बाद ज़िले में एक बार फिर रोज़गार मेले का आयोजन हो रहा है.बड़ी बात यह है कि इस मेले में दो या चार नहीं, बल्कि दर्जनों बड़ी कंपनियां शिरकत कर रही हैं.बेहतर मानदेय पर रोज़गार के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी योग्य युवक एवं युवती अपनी भागीदारी दर्ज कर सकते हैं. ज़िला नियोजनालय से मिली जानकारी के अनुसार, जॉब कैंप में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है.
31 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन 
जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी बताती हैं कि जिले के अधिक से अधिक रोजगार इच्छुक युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए 31 जुलाई को नियोजन मेले का आयोजन किया जा रहा है.मेले में निजी क्षेत्र के दर्जनों नियोजकों को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें.

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक 
बताते चलें कि इस जॉब कैंप का आयोजन युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण द्वारा किया जा रहा है.इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बेतिया के सरकारी आईटीआई छात्रावास के बगल वाले खुले मैदान में पहुंचना है.

दर्जनों कम्पनियां
यहां निजी नियोजकों जैसे हरिनगर चीनी मिल, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस, LIC ऑफ इंडिया, शिवशक्ति एजीटेक लिमिटेड, उमोजा मार्केटप्लेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, RSG सेल्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इत्यादि कम्पनियों द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार रोज़गार मुहैया कराई जाएगी.

ये कागज़ात हैं अनिवार्य 
राहत की बात यह है कि इसमें दसवीं से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवा भाग ले सकते हैं.ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार और पैन कार्ड की कॉपी, क्वालिफिकेशनल सर्टिफिकेट्स, पासपोर्ट साइज़ फोटो, एक्सपीरियंस लेटर इत्यादि अनिवार्य रूप से लाना है.जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी रोजगार इच्छुक युवक-युवतियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नियोजन मेले में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top