कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब पहनने की छूट, कांग्रेस सरकार ने पलटा फैसला, पगड़ी और जनेऊ की भी मिली अनुमति
Last Updated:
बेंगलुरु. कर्नाटक के स्कूलों में छात्राएं अब हिजाब पहन सकेंगी. सिद्धारमैया सरकार ने भाजपा शासनकाल में लगाई गई पाबंदी को रद्द कर दिया है. कांग्रेस सरकार ने अब छात्रों को निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ अपनी धार्मिक परंपराओं से जुड़े प्रतीकों को पहनने की अनुमति दे दी है. सिर्फ हिजाब ही नहीं, पगड़ी और जनेऊ पहनने की भी छूट होगी. यह नया आदेश मौजूदा शैक्षणिक सत्र से ही प्रभावी हो गया है.
कर्नाटक सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, अब छात्र अपनी स्कूल यूनिफॉर्म के साथ ‘सीमित पारंपरिक और प्रथा-आधारित प्रतीकों’ का उपयोग कर सकेंगे. इसमें न केवल हिजाब शामिल है, बल्कि अब छात्र बिना किसी रोक-टोक के पगड़ी, जनेऊ और स्कार्फ भी पहन सकेंगे. स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री मधु बंगारप्पा ने स्पष्ट किया कि सरकार का मकसद सबको समान अवसर देना है, ताकि किसी भी छात्र को उसकी धार्मिक मान्यताओं के कारण शिक्षा से वंचित न होना पड़े.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…