भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

नीदरलैंड ने भारत को 1000 साल पुराने सिक्के, मुहर लौटाईं:सुप्रीम कोर्ट में...

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. नीदरलैंड ने भारत को 11वीं सदी की ताम्र पट्टिकाएं लौटाईं 17 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत को आधिकारिक तौर पर 11वीं सदी की ऐतिहासिक चोल वंश कॉपर प्लेट यानी मुहर और सिक्के लौटाए गए। नेशनल (NATIONAL) 2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट संशोधन अध्यादेश, 2026 को मंजूरी दी 17 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में संशोधन अध्यादेश, 2026 को मंजूरी दी। इस मंजूरी के बाद कोर्ट में अब जजों की संख्या 33 से बढ़कर 37 हो गई है। सुप्रीम कोर्ट एक्ट 1956 सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) एक्ट, 1956 मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या को विनियमित करने और बढ़ाने के लिए बनाया गया है। 3. आंध्र प्रदेश सरकार तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन राशि देगी 16 मई को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ऐलान किया कि अब राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपए और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. बैडमिंटन प्लेयर श्रियांशी वालिशेट्टी ने सिल्वर जीता 17 मई को बैडमिंटन प्लेयर श्रियांशी वालिशेट्टी ने चीन में बाओजी चाइना मास्टर्स में वुमेन सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता। 6. ब्रिटिश एक्टर डेविड बर्क का निधन 16 मई को क्लासिक टीवी सीरीज द एडवेंचर्स ऑफ शर्लक होम्स में डॉ. जॉन वॉटसन का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश एक्टर डेविड बर्क का निधन हो गया। वे 91 साल के थे। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने डच कंपनी ने ASML के साथ MoU साइन किया 16 मई को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने नीदरलैंड्स की सेमीकंडक्टर मशीन बनाने वाली कंपनी ASML (एडवांस्ड सेमीकंडक्टर मटेरियल्स लीथोग्राफी) के साथ MoU साइन किया है। सेमीकंडक्टर- वो होते हैं जो कंडक्टर और इंसुलेटर की मिक्स्ड इलेक्ट्रिकल कंडक्टविटी रखते हैं यानी ये टेम्प्रेचर और प्रेशर बदलने पर कंडक्टर और इंसुलेटर, दोनों का काम कर सकते हैं। इन्हीं से छोटी-छोटी चिप्स बनती हैं जिन्हें सेमीकंडक्टर चिप कहा जाता है। आज का इतिहास —————— ये खबर भी पढ़ें.. अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल-डीजल 3 रुपए, CNG 2 रुपए महंगी हुई; 16 मई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-ये खबर भी पढ़ें.. Source link

शिक्षा

CBSE Revaluation Fee Slashed | Students OSM Complaint Resolved

6 मिनट पहले कॉपी लिंक शिक्षा मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE एग्जाम के लिए रीवैल्यूएशन और आंसर शीट वेरिफिकेशन की फीस 700 से घटाकर 100 रुपए कर दी है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी संजय कुमार ने रविवार यानी 17 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। CBSE ने रीवैल्यूएशन फीस घटाई CBSE ने 2026 के लिए रीवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन की फीस घटाकर 100 रुपए कर दी है। वहीं किसी सवाल की दोबारा जांच या सुधार के लिए अब छात्रों को प्रति सवाल सिर्फ 25 रुपए देने होंगे। बोर्ड ने ये भी कहा है कि अगर रीवैल्यूएशन के बाद किसी स्टूडेंट के नंबर बढ़ते हैं, तो उससे ली गई पूरी फीस वापस कर दी जाएगी। इससे पहले तक स्टूडेंट्स को आंसर शीट देखने के लिए 700 रुपए पर सब्जेक्ट, वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपए और रीवैल्यूएशन के लिए हर सवाल के 100 रुपए देने पड़ते थे। स्टूडेंट्स 19 से 22 मई तक अपनी स्कैंड कॉपी देखने और 26 से 29 मई तक रीवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। स्टूडेंट्स ने शिकायत की थी- ‘OSM की वजह से कम नंबर आए’ शिक्षा मंत्रायल ने ये फैसला CBSE 12वीं बोर्ड में ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम की वजह से रिजल्ट पर पड़ने वाले असर के बाद लिया है। दरअसल, CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद कई स्टूडेंट और उनके पेरेंट्स ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर सवाल उठाया है। उनकी शिकायत है कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM की वजह से 12वीं में स्टूडेंट्स के काफी कम नंबर आए हैं। CBSE 12वीं बोर्ड में स्टूडेंट्स की उम्मीद से कम नंबर आए, JEE में 99 पर्सेंटाइल लाने वाले स्टूडेंट्स के बोर्ड में 75% भी नहीं आ पाए। साथ ही पास पर्सेंट भी कम हुआ। इस साल 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज 88.39% से गिरकर 85.20% पर आ गया है। इसी लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर स्टूडेंट्स ने सवाल उठाए और मांग उठाई कि OSM की गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ है तो रीवैल्यूएशन फ्री किया जाए। JEE में 99 पर्सेंटाइल वाले स्टूडेंट्स का 12वीं बोर्ड में 75% भी नहीं स्टूडेंट्स का आरोप था कि कॉपियां स्क्रीन पर चेक होने से स्टेप-मार्किंग में भी गड़बड़ी हुई। इसकी वजह से जवाब सही होने पर भी काफी नंबर कटे। ऐसे JEE में 99 पर्सेंटाइल लाने वाले स्टूडेंट्स भी बोर्ड के 75% क्राइटेरिया से बाहर हो गए हैं। अब वे IIT-NIT में एडमिशन नहीं ले सकेंगे। क्योंकि नॉर्म्स के मुताबिक, JEE मेन में अच्छे रैंक के साथ ही 12वीं बोर्ड में 75% कम्पलसरी है। रविवार को स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी संजय कुमार ने भी OSM सिस्टम का असर मानकर रीवैल्यूएशन की कीमत 100 रुपए कर दी है। हालांकि CBSE ने इस पर कहा था कि सिर्फ चेकिंग का तरीका बदला है, चेकिंग के नियम नहीं बदले हैं। संजय कुमार ने कहा कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग पूरी तरह फूलप्रूफ और ट्रांसपैरेंट सिस्टम है। OMS पर CBSE बोला- जिनमें गड़बड़ी उन्हें मैन्युअली जांचा नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्रालय के संजय कुमार ने कहा कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम पहली बार लागू नहीं किया गया है। CBSE ने पहली बार 2014 में OSM शुरू किया था, लेकिन उस समय तकनीकी और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से इसे जारी नहीं रखा। मंत्रालय के मुताबिक, इस साल करीब 98 लाख आंसर शीट्स स्कैन करके PDF में बदला गया और फिर उन्हें एग्जामिनर्स को भेजा गया। उनके मुताबिक स्कैनिंग के दौरान तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था अपनाई गई, ताकि स्टूडेंट के आंसर शीट का कोई पन्ना छूटे नहीं, सारे पन्ने साफ दिखाई दें और सिक्योरिटी कोड सही तरीके से जांचे जा सकें। CBSE ने यह भी कहा कि जिन 13 हजार से ज्यादा कॉपियों में स्याही या लिखाई की वजह से स्कैनिंग में दिक्कत आई, उन्हें अलग से मैन्युअली चेक किया गया। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… 9वीं-10वीं में 3 भाषाएं पढ़नी होंगी, CBSE का नोटिफिकेशन जारी:1 जुलाई से लागू होगा; इस साल10वीं में थर्ड लैंग्‍वेज का पेपर नहीं होगा CBSE ने अपने सभी स्‍कूलों में कक्षा 9वीं और 10वीं में थ्री लैंग्‍वेज पॉलिसी अनिवार्य कर दी है। इसके तहत 9वीं और 10वीं के बच्‍चों को तीन भाषाओं की पढ़ाई करनी होगी। इनमें से 2 भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Bihar Police & Railway Jobs: 29,932 Vacancies This Week

Hindi News Career Bihar Police & Railway Jobs: 29,932 Vacancies This Week 14 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं रेलवे और पुलिस समेत कई विभागों में 29 हजार से भी ज्‍यादा पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: रेलवे में अप्रेंटिस के 1191 पदों पर निकली भर्ती; स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 100 वैकेंसी, IRCTC में 92 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी; यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक की 1182 भर्ती, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 205 वैकेंसी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: CTET 2026 के लिए आवेदन शुरू; बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर की 122 वैकेंसी, NMDC में अप्रेंटिस की 180 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर Source link

शिक्षा

SBI, HPCL Rajasthan Refinery, NPCIL Govt Jobs Vacancies 2026

56 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 821 पदों पर भर्ती, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में 129 वैकेंसी की। साथ में न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में 255 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 821 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 63 साल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई (SBI) में 800 से अधिक पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट के बेसिस पर की जाएंगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई के रिटायर्ड ऑफिसर्स को ही इस भर्ती के लिए चुना जाएगा। सर्कल वाइस वैकेंसी डिटेल्स : सर्कल का नाम कुल पदों की संख्या अमरावती 21 बेंगलुरु 64 भोपाल 38 भुवनेश्वर 57 चंडीगढ़ 47 चेन्नई 54 गांधीनगर 36 गुवाहाटी 21 हैदराबाद 26 जयपुर 95 कोलकाता 44 लखनऊ 30 महाराष्ट्र 61 मुंबई मेट्रो 80 नई दिल्ली 50 पटना 38 तिरुवनंतपुरम 59 टोटल 821 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एसबीआई से खासतौर से 60 साल की उम्र में रिटायर होना चाहिए। अधिकारियों को MMGS-III, SMGS-IV/V, या TEGS-VI की सैलरी में रिटायर होना चाहिए। रिटायर ऑफिसर के पास क्रेडिट, ऑडिट या फॉरेक्स यूनिट में काम करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए। एज लिमिट : अधिकतम 63 साल नियुक्ति अधिकारी के 65 साल की उम्र होने तक जारी रह सकती है। सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग इंटरव्यू सैलरी : पद का नाम सैलरी एमएमजीएस-III 45,000 रुपए प्रतिमाह एसएमजीएस-IV 50,000 रुपए प्रतिमाह एसएमजीएस-वी 65,000 रुपए प्रतिमाह टीईजीएस-VI 80,000 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : पिछले 10 साल की एक्सपीरियंस डिटेल्स आईडी प्रूफ डेट ऑफ बर्थ प्रूफ पीपीओ कॉपी हाल में लिया गया पासपार्ट साइज फोटोग्राफ सिग्नेचर जाति/ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट अन्य सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स ऐसे करें आवेदन : एसबीआई की करियर वेबसाइट www.sbi.bank.in पर जाएं। ऑनलाइन फॉर्म भरें। आपको एक अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा, जिसका उपयोग आप फाइनल सबमिशन से पहले डिटेल्स को दोबारा खोलने और उसे एडिट करने के लिए (तीन बार तक) कर सकते हैं। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल कॉपियां तय फॉर्मेट में अपलोड करें। सभी डिटेल्स को चेक करके फॉर्म सब्मिट करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. राजस्थान रिफाइनरी में 129 भर्ती, सैलरी 1 लाख 80 हजार तक एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट और इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hrrl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : जूनियर एक्जीक्यूटिव – रसायन : रासायनिक/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या रसायन विज्ञान में बीएससी (ऑनर्स) असिस्टेंट इंजीनियर – रासायनिक/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक इंजीनियर – रसायन : 50,000 – 1,60,000 रुपए प्रतिमाह सीनियर इंजीनियर – मैकेनिकल/प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक की डिग्री अकाउंट्स / फाइनेंस ऑफिसर : सीए की डिग्री मेडिकल ऑफिसर (E2) : MBBS + AFIH असिस्टेंट ऑफिसर – IT : बीई, बीटेक, एमसीए, एमबीए (आईटी/सिस्टम्स) जूनियर एग्जीक्यूटिव – फायर एंड सेफ्टी (E0) : डिप्लोमा / साइंस ग्रेजुएट + वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस एज लिमिट : न्यूनतम : 25 साल अधिकतम : 42 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : स्किल टेस्ट इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फीस : सामान्य, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क सैलरी : जूनियर एग्जीक्यूटिव – रसायन : 30,000 – 1,20,000 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट इंजीनियर – रसायन : 40,000 – 1,40,000 रुपए प्रतिमाह इंजीनियर – रसायन : 50,000 – 1,60,000 रुपए प्रतिमाह सीनियर इंजीनियर – प्रोसेस रिफाइनरी : 60,000 – 1,80,000 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : स्टेज 1 : प्रीलिमिनरी टेस्ट ड्यूरेशन 60 मिनट टोटल क्वेश्चंस 50 एमसीक्यू टोटल मार्क्स 150 सब्जेक्ट : मैथमेटिक्स : 20 प्रश्न साइंस : 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस : 10 प्रश्न क्वालिफाइंग मार्क्स : यूआर : 40% एससी, एसटी, ओबीसी – एनसीएल, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी : 30% स्टेज – 2, एडवांस टेस्ट : ड्यूरेशन 120 मिनट टोटल क्वेश्चंस 50 एमसीक्यू टोटल मार्क्स 150 क्वेश्चन पेपर लैंग्वेज : हिंदी इंग्लिश तमिल क्वालिफाइंग मार्क्स : यूआर : 30% एससी, एसटी, ओबीसी – एनसीएल, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी : 20% ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट hrrl.in पर जाएं। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. NPCIL में 255 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फीस 100 रुपए न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, कुडानकुलम न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट में 255 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.npcil.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या प्लांट ऑपरेटर 136 इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 15 इंस्ट्रूमेंटेशन मैकेनिक 15 इलेक्ट्रीशियन 47 फिटर 30 टर्नर 5 इंजीनियर 5 वेल्डर 2 कुल पदों की संख्या 255 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : प्लांट ऑपरेटर : 10वीं या 12वीं कम से कम 50% मार्क्स के साथ साइंस स्ट्रीम में पास की हो 10वीं तक इंग्लिश एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ा हो। इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर : 10वीं में न्यूनतम 40% अंकों के साथ साइंस और मैथ्स की पढ़ाई की हो 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट हो 10वीं तक इंग्लिश एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ा हो। शारीरिक योग्यता : न्यूनतम हाइट: 160 सेमी न्यूनतम वेट: 45.5 किलो मेडिकली फिट होने पर शारीरिक योग्यता में छूट दी जा सकती है। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 24 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी, एसटी : 5 साल की छूट स्टाइपेंड : पहले साल का स्टाइपेंड : 20,000 रुपए प्रति माह दूसरे साल का स्टाइपेंड : 22,000 रुपए प्रति माह बुक अलाउंस : 3,000 रुपए (एक बार) ट्रेनिंग के बाद सैलरी : 21,700 रुपए प्रतिमाह टोटल सैलरी : 34,720 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं। करियर बटन पर क्लिक करने के बाद Registration Form लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1865 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 19 मई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों

शिक्षा

CBSE Class 9 & 10 New Language Rule July 1: Guidelines June...

5 मिनट पहले कॉपी लिंक CBSE ने अपने सभी स्‍कूलों में कक्षा 9वीं और 10वीं में थ्री लैंग्‍वेज पॉलिसी अनिवार्य कर दी है। मौजूदा सेशन से ही, 9वीं और 10वीं के बच्‍चों को तीन लैंग्‍वेज की पढ़ाई करनी होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, इन 3 में से 2 भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। स्‍कूल 30 जून तक देंगे जानकारी थ्री लैंग्‍वेज पॉलिसी के तहत, एक भारतीय और एक विदेशी भाषा के साथ एक क्षेत्रीय भाषा पढ़ाई जानी है। CBSE ने स्‍पष्‍ट किया है कि स्‍कूल, छात्रों की पसंद के अनुसार थर्ड लैंग्‍वेज चुन सकते हैं। सभी स्‍कूलों को अपनी चुनी हुई लैंग्‍वेज की जानकारी 30 जून तक बोर्ड को देनी होगी। 1 जुलाई से सभी स्‍कूलों में फैसला लागू बोर्ड ने कहा कि लैंग्वेज को लेकर ये डिसीजन हाल ही में 2026-27 के लिए रिलीज किए गए NCERT सिलेबस को देखकर लिया गया है। हालांकि, इस सेशन की शुरुआत अप्रैल 2026 से हो चुकी है। लेकिन स्‍कूलों को 1 जुलाई से थर्ड लैंग्‍वेज की पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है। 10वीं में R3 लैंग्‍वेज का पेपर नहीं होगा CBSE ने स्‍पष्‍ट किया है कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल R3 यानी थर्ड लैंग्‍वेज का पेपर नहीं होगा। हालांकि, इसकी पढ़ाई जरूरी होगी। जब तक R3 के लिए किताबें उपलब्ध नहीं हो जातीं, कक्षा 9 के छात्र कक्षा 6 की R3 किताबों से पढ़ाई करेंगे। स्कूलों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे इन किताबों के सप्लीमेंट्स के रूप में लोकल या स्टेट लेवल का लिटरेरी मटेरियल्स जिसमें कविताएं, शॉर्ट स्टोरीज और फिक्शन वर्क शामिल हो, उपलब्ध कराएं। 1 जुलाई से स्कूलों में किताब उपलब्ध कराने का निर्देश CBSE ने माना कि कुछ स्कूलों को भारतीय मूल की भाषाओं के लिए क्वालिफाइड टीचर्स अरेंज करने में मुश्किल हो सकती है। ऐसे में स्कूलों को इंटर स्कूल रिर्सोसेस के माध्यम से हाइब्रिड टीचिंग सपोर्ट, रिटायर लैंग्वेज टीचर की नियुक्ति और क्वालिफाइड पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स के हायरिंग की परमिशन भी दी गई है। 6वीं क्‍लास में लागू हो चुका है नियम बोर्ड ने इससे पहले 9 अप्रैल को एक सकुर्लर जारी कर 6वीं क्‍लास के लिए थ्री लैंग्‍वेज पॉलिसी अनिवार्य की थी। साथ ही इस फैसले को 7 दिन के अंदर लागू करने का भी निर्देश दिया था। महाराष्ट्र थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू करने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र पिछले साल थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना था। राज्‍य में 1 से 5वीं क्लास तक के बच्चों के लिए हिंदी पढ़ना जरूरी कर दिया गया है। राज्य के सभी मराठी और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में नियम लागू है। NEP 2020 के तहत थ्री लैंग्‍वेज पॉलिसी लागू नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 की सिफारिश के मुताबिक CBSE ने 2 अप्रैल को अपना नया करिकुलम फ्रेमवर्क रिलीज किया। इसके तहत स्कूल्स में थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूला लागू किया जाएगा। हर स्टूडेंट को दसवीं क्लास तक तीन भाषाएं सीखनी होगी। 34 साल बाद नई शिक्षा नीति 2020 को लाया गया नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) को भारत सरकार ने 29 जुलाई, 2020 को मंजूरी दी थी। यह 34 साल बाद भारत की शिक्षा नीति में एक बड़ा बदलाव है। इससे पिछली नीति 1986 में बनाई गई थी, जिसे 1992 में अपडेट किया गया था। इसका उद्देश्य भारत की शिक्षा प्रणाली को 21वीं सदी की जरूरतों के अनुसार ढालना है, ताकि छात्र व्यावहारिक ज्ञान मिले और वे स्किल सीखें। नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए केंद्र ने 2030 तक का लक्ष्य रखा है। शिक्षा संविधान में समवर्ती सूची का विषय है, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार दोनों का अधिकार होता है। इसलिए यह जरूरी नहीं कि राज्य सरकारें इसे पूरी तरह अप्लाई करें। टकराव होने पर दोनों पक्षों को आम सहमति से विवाद सुलझाने का सुझाव दिया गया है। ————— NEET अगले साल से ऑनलाइन होगी: इस साल रद्द हुई परीक्षा 21 जून को, यह पेपर-पेंसिल से होगी; सरकार ने माना- पेपर लीक हुए अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

विदेश में पढ़ाई का अब नया फॉर्मूला:छात्र अब संस्थानों से पूछ रहे-...

भारतीय छात्रों की पसंद के मामले में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की चमक अब फीकी पड़ती जा रही है। लीप ग्लोबल एजुकेशन की एक रिपोर्ट कहती है कि भारतीय छात्र अब इटली, फ्रांस और न्यूजीलैंड जैसे देशों में नर्सिंग, एआई और फाइनेंस जैसे कोर्स चुन रहे हैं। इन देशों में नौकरी का रास्ता सीधा और पढ़ाई का खर्च कम है। अब इनका नया मंत्र है- डिग्री नहीं, जॉब। यूरोप भारतीय छात्रों के नए पसंदीदा ठिकाने के रूप में उभर रहा है। यूरोप में दाखिले के लिए आवेदन 7 गुना तक बढ़े इटली: +669% मुख्य कोर्स: स्टेम + हेल्थकेयर कारण: कम फीस, आसान वर्क वीसा फ्रांस: +542% मुख्य कोर्स: फाइनेंस + मार्केटिंग कारण: टेक से मैनेजमेंट में शिफ्ट (नोट: आंकड़े 2026 के स्टेम: साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथेमेटिक्स) सबसे पसंदीदा कोर्स – आवेदन में 338 गुना तक उछाल कोर्स आवेदन बढ़े मास्टर ऑफ एआई* 33,800% मास्टर ऑफ नर्सिंग साइंस 533% फिजियोथेरेपी 336% हेल्थकेयर कोर्सेज 37.6% (नोट: आंकड़े 2026 के, एक साल पहले की तुलना में * न्यूजीलैंड, स्रोत: लीप) प्राथमिकता – भारतीय छात्र अब विदेश में आखिर क्या चाहते हैं? जीआरई/ जीमैट* 58% स्कॉलरशिप 40% बैकलॉग चिंता 27% जॉब प्लेसमेंट 21% पार्ट-टाइम काम 15% रहने का खर्च 12% यूनिवर्सिटी रैंकिंग 7.8% हैदराबाद सबसे आगे फ्रांस में भारतीय टेक शहरों की दिलचस्पी हैदराबाद: +1,100% टेक प्रोफेशनल्स के मामले में सबसे बड़ा उछाल चेन्नई: +750% बदलते वैश्विक हालात के बीच आईटी रोल से प्रोडक्ट-मैनेजमेंट कैरियर की तलाश बेंगलुरु: +212% बिजनेस और फाइनेंस प्रोग्राम्स की तगड़ी डिमांड रुझान बदलने की वजह… भारतीय छात्रों के बीच जॉब को लेकर सबसे बड़ी चिंता – रुपया कमजोर होने से पढ़ाई का खर्च, लोन का बोझ बढ़ा है। इसे देखते हुए अब छात्र पूछ रहे- ‘क्या ये महंगी डिग्री नौकरी दिलाएगी?’ – नर्सिंग, एआई जैसे कोर्स इसलिए लोकप्रिय हैं क्योंकि ग्लोबल जॉब मार्केट में इनकी मांग साफ दिखती है। – इटली, फ्रांस इसलिए आकर्षक हैं क्योंकि वहां फीस कम है। माइग्रेशन पाथवे भी अन्य देशों से बेहतर हैं। 30 लाख छात्रों के सर्वे पर आधारित रिपोर्ट यूरोप, न्यूजीलैंड जैसे देशों में ब्रिटेन, यूएस सरीखे एजुकेशन हब से किफायती पढ़ाई करीब 30 लाख छात्रों के विश्लेषण पर आधारित लीप ग्लोबल एजुकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप के देशों में हेल्थकेयर, मास्टर ऑफ नर्सिंग साइंस, फिजियोथेरेपी, मास्टर ऑफ एआई प्रोग्राम जैसे कोर्सेज लिए आवेदन 37.6% से लेकर 33,800% तक बढ़े हैं। एआई कोर्सेज के मामले में भारतीय छात्र न्यूजीलैंड को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोप और न्यूजीलैंड जैसे देशों में पढ़ाई का खर्च अमेरिका और ब्रि​टेन जैसे पारंपरिक एजुकेशन हब से कम है। Source link

शिक्षा

RPSC SI Exam Re-Exam Sept 20

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का पुनः आयोजन 20 सितम्बर को किया जाएगा। कैंडीडेट्स आज से 30 मई के बीच अपने आवेदन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं पत्राचार का पता अपडेट कर सकते हैं। यदि किसी कैंडिडेट ने अपनी एसएस . अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपडेट करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों को कोई सुधार नहीं करना है, उन्हें भी एक बार फॉर्म को एडिट मोड में खोलकर अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के उपयोग की अनिवार्य रूप से सहमति देनी होगी। इसके बाद फाइनल सब्मिट बटन पर क्लिक कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर आवेदन सब्मिट करना होगा। इस प्रक्रिया के बिना आवेदन सब्मिट नहीं माना जाएगा। 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी दे सकेंगे इम्तिहान उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा में केवल वही 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी फिर से परीक्षा दे सकेंगे, जो पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में उपस्थित रहे थे। भर्ती के अन्तर्गत उम्र, आरक्षण और योग्यता एवं अन्य शर्तें 3 फरवरी 2021 को जारी किए गए विज्ञापन एवं 7 जून 2021 को जारी शुद्धि-पत्र के अनुसार ही रहेंगी। आरोपी अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा एप्लीकेशन एडिट का अवसर आरपीएससी ने निर्णय किया है कि जिन अभ्यर्थियों के विरुद्ध एसआई भर्ती परीक्षा-2021 की शुचिता भंग करने के संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, उन्हें 16 मई से शुरू होने वाली एप्लीकेशन अपडेट प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे प्रकरण के तथ्यों का सूक्ष्मतापूर्वक अध्ययन करते हुए प्रत्येक प्रकरण पर विधिसम्मत निर्णय लिया जाकर तद्नुसार कार्यवाही कर परीक्षा आयोजन से पूर्व संबंधित अभ्यर्थियों को पृथक से सूचित किया जाएगा। Source link

शिक्षा

अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल, डीजल 3 रुपए,...

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारत और UAE ने LPG सप्लाई को लेकर MoU साइन किया 15 मई को पीएम नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ LPG सप्लाई को लेकर एक MoU साइन किया। नेशनल (NATIONAL) 2. BRICS की 2 दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई 14 मई को भारत की मेजबानी में BRICS विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई। इसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की। 3. पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े 15 मई से पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 4. अरुणाचल प्रदेश में इनर-लाइन परमिट को मंजूरी मिली 14 मई को मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने इनर-लाइन परमिट (ILPs) सिस्टम को मंजूरी दे दी है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. भारत कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष बना 14 मई को केंद्र सरकार ने प्रेस रिलीज कर जानकारी दी कि भारत अप्रैल 2028 तक के लिए CCDB यानी क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। 6. त्रिपुरा में 2026-27 जनगणना का पहला चरण शुरू होगा 1 अप्रैल से देशव्यापी जनगणना शुरू हो गई है। 15 मई को त्रिपुरा ने 2026-27 की जनगणना की तारीख का ऐलान किया। निधन (DEATH) 7. विधायक अयूब खान का निधन 14 मई को विधायक अयूब खान का निधन हो गया। वे 78 साल के थे। आज का इतिहास —————- ये खबर भी पढ़ें.. स्‍कूलों में हिजाब पर पाबंदी हटी, रुद्राक्ष-कलावा भी पहन सकेंगे: Uber भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करेगा, 15 मई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें.. Source link

शिक्षा

आज की सरकारी नौकरी:DRDO में भर्ती के लिए आवेदन शुरू; एयरपोर्ट अथॉरिटी...

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO में 8 इंटर्न पदों पर निकली भर्ती की, एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने की। साथ में इंडियन आर्मी में TGC कोर्स के लिए आवेदन शुरू होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. DRDO में 8 इंटर्न पदों पर निकली भर्ती, स्टाइपेंड 30 हजार प्रतिमाह डीआरडीओ के डिफेंस इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल लैबोरेटरी (DEBEL) में फुल टाइम इंटर्न के पदों पर भर्ती निकली है। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 18 जून 2026 तक सिलेक्शन की जानकारी मिलेगी। इंटर्नशिप की टाइम लिमिट 6 महीने होगी। यह भर्ती डेबेल, डीआरडीओ, बेंगलुरु में होगी। इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन ऑफलाइन होंगे। 6 महीने की इस इंटर्नशिप को पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स को एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जिसका इस्तेमाल स्टूडेंट्स आगे जॉब के लिए भी कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : जारी नहीं इन विषयों के छात्र कर सकते हैं अप्लाई : सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर स्टाइपेंड : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : इसके बाद फॉर्म को इस पते पर भेजें : डिफेंस बायो इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल लैबोरेटरी (DEBEL) एडीई कैंपस, न्यू तिप्पसंद्रा, बेंगलुरू- 560075 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 220 भर्ती, फ्रेशर को मौका एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) ने सिक्योरिटी के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट (FTC) के आधार पर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) और असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aaiclas.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सिक्योरिटी स्क्रीनर पद पर चयनित उम्मीदवारों को एयरपोर्ट, कार्गो कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा जांच और बैगेज स्क्रीनिंग से जुड़े कार्य करने होंगे। वहीं असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को बैगेज हैंडलिंग, लोडिंग-अनलोडिंग और अन्य मल्टीटास्किंग ऑपरेशनल कामों की जिम्मेदारी दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। दोनों पदों के लिए आवेदन की तारीख अलग : पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स : सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) – 158 पद : असिस्टेंट (सिक्योरिटी) – 62 पद : सिक्योरिटी स्क्रीनर सैलरी : असिस्टेंट सिक्योरिटी सैलरी : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर): असिस्टेंट (सिक्योरिटी): एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट आधारित ऑनलाइन इंटरेक्शन के बेसिस पर फीस : ऐसे करें आवेदन : सिक्योरिटी स्क्रीनर ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. इंडियन आर्मी में TGC कोर्स के लिए आवेदन शुरू, स्टाइपेंड 50 हजार भारतीय सेना ने 144 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनिंग पीरियड लगभग 12 महीने होगा। यह कोर्स जनवरी 2027 में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में शुरू होगा। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 12 महीने की प्री-कमीशन ट्रेनिंग दी जाएगी। इंजीनियरिंग की इन ब्रांच के लिए निकली भर्ती : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में बीई, बीटेक या एमएससी की डिग्री। शारीरिक योग्यता : एज लिमिट : स्टाइपेंड : 56,400 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. जनजातीय विकास विभाग, नासिक में भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई महाराष्ट्र के नासिक स्थित जनजातीय विकास विभाग (TDC) द्वारा एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं (ITDP) के अंतर्गत चौकीदार पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 मई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 15,000 – 47,600 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें बिहार में SAP की 15,821 भर्ती; रेलवे में 11,127 पदों के लिए आवेदन 15 मई से शुरू, बिहार बाल संरक्षण इकाई में 273 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में विशेष सहायक पुलिस के 15,821 पदों पर भर्ती की, रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की 11,127 भर्ती के लिए आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होने की। साथ में बिहार जिला बाल संरक्षण इकाई में 273 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें Source link

शिक्षा

NEET 2026 Exam Date; NEET UG 2026 Paper Leak Controversy Update

Hindi News National NEET 2026 Exam Date; NEET UG 2026 Paper Leak Controversy Update | NTA Guideline नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। उन्होंने कहा, ‘हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। 7 मई को गड़बड़ी का पता चला था। एनटीए ने सरकार को बताया। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया।’ शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘रीएग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। छात्र रीएग्जाम में अपनी पसंद का सेंटर चुन पाएंगे।’ इससे पहले 3 मई को यह एग्जाम देश के 551 और विदेशों के 14 शहरों में हुई था। इसके लिए 5400 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, छात्रों के आने-जाने के लिए राज्यों से बात करूंगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘राधाकृष्ण समिति की सिफारिशों का पालन करने के बावजूद यह उल्लंघन कैसे हुआ। ऐसे में सरकारी मशीनरी यह सुनिश्चित करेगी कि इस बार कोई अनियमितता न हो। मंत्री के रूप में, अभिभावक के रूप में, अधिकारी के रूप में हमें परीक्षा रद्द करने का कठिन निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमें सुधारों के लिए कई सुझाव मिले हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं। NTA का गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हुआ था। इसके अलावा मैं उम्मीदवारों के परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों से बात करूंगा। NEET पेपर लीक केस में अब तक 7 गिरफ्तारियां CBI ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 यानी राजस्थान से पकड़े गए मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई ने इनके अलावा, पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे, नासिक से धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया था। पिछले 3 दिन में क्या-क्या हुआ 12 मई: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी। CBI को जांच सौंपी गई। CBI ने FIR दर्ज की। NTA ने फैसला लिया परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 13 मई: CBI ने राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ की। जांच में सामने आया कि कथित तौर पर पेपर राजस्थान के सीकर तक पहुंचाया गया था। जांच एजेंसी ने कोचिंग सेंटर संचालकों, स्टाफ और छात्रों से पूछताछ की। 5 लोगों को गिरफ्तार किया। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है। कहा- NTA पर भरोसा नहीं। 14 मई: CBI ने मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। CBI ने पांचों आरोपियों को गुरुवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। यश ने सीकर पहुंचाया था पेपर CBI को पता चला है कि लीक पेपर कथित तौर पर आरोपी यश यादव के जरिए राजस्थान पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक, छात्रों से पेपर तक पहुंच दिलाने के बदले 2 लाख से 5 लाख रुपए तक वसूले गए थे। सूत्रों के अनुसार, यश यादव की पहचान एक अन्य आरोपी विकास बिंवाल से थी। जांच में सामने आया है कि विकास के पिता दिनेश ने कथित तौर पर NEET-UG के प्रश्नपत्र की हार्ड कॉपी को स्कैन कर उसे PDF फाइल में बदला था। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर प्रश्नपत्र को पहले हाथ से लिखा और फिर स्कैन कर राजस्थान के सीकर जिले में कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले छात्रों के बीच प्रसारित किया। सीकर में 3 मई की रात को थाने पहुंचे कोचिंग सेंटर के टीचर और पीजी संचालक के पास वायरल गेस पेपर (क्वेशन बैंक) था। इसमें मूल पेपर के 180 सवाल में से 150 सवाल हूबहू थे। एक ही हैंडराइटिंग में लिखे 300+ सवाल, 150 परीक्षा में आए ‘गेस पेपर’ हाथ से लिखे गए। इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही है। NTA सरकार की परीक्षा एजेंसी है NTA भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक स्वायत्त परीक्षा एजेंसी है। इसकी स्थापना 2017 में हुई थी। NTA देश की कई प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं जैसे- NEET-UG, JEE Main, CUET, UGC-NET, CMAT और GPAT आयोजित करता है। पहली बार जनवरी 2019 में JEE Main परीक्षा आयोजित कराई थी। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल सीटों में एडमिशन: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी।इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में दाखिला मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। अभी देश में लगभग 1 लाख से अधिक MBBS और 27000 से अधिक BDS सीटें हैं। 2024 में भी हुआ था पेपर लीक, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था: 2024 में भी NEET UG परीक्षा पेपर लीक के चलते कुछ सेंटर्स पर रद्द कर दी गई थी। परीक्षा 5 मई 2024 को हुई थी। 6 मई को NTA ने पेपर लीक की बात से इनकार किया था। इसके बाद बिहार (पटना) और झारखंड (हजारीबाग) में जांच हुई। जांच में पेपर लीक के सबूत मिले और कई गिरफ्तारियां भी हुईं थीं।हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पूरी परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया था और कुछ सेंटर पर 1539 कैंडिडेट्स की दोबारा परीक्षा हुई थी। पेपर लीक के आरोपों के अलावा, 67 छात्रों को 720/720 अंक मिलना और एक ही केंद्र से कई टॉपर्स का आना भी बड़े विवाद का

Scroll to Top