भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षकों को एआई के प्रभावी उपयोग का दिया गया संदेश



ओरमांझी। ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार को माउंट कार्मेल विद्यालय, ओरमांझी में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता मैरी स्टेला नारायण थीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शिक्षकों का उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने आधुनिक शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एआई आज शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। शिक्षकों को इसके प्रभावी उपयोग को अपनाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top