भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

ISRO Opens Astronaut Cadre to Public for Gaganyaan Mission

Hindi News Career ISRO Opens Astronaut Cadre To Public For Gaganyaan Mission | STEM Experts Join 2 दिन पहले कॉपी लिंक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने पहली बार अपने एस्ट्रोनॉट कैडर को आम नागरिकों के लिए खोलने का फैसला किया है। इसरो की एस्ट्रोनॉट सिलेक्शन कमेटी ने इसकी सिफारिश की है। हालांकि इसका क्राइटेरिया अभी जारी नहीं किया गया है। कमेटी की सिफारिश में कहा गया है कि गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के दूसरे बैच में वायुसेना के 6 पायलट के साथ 4 सिविलियन स्पेशलिस्ट शामिल किए जाएं। ये सिविलियन साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ (STEM) बैकग्राउंड से होंगे। पहला बैच सिर्फ पायलटों का, दूसरे में आम लोगों के एंट्री पहला बैच: गगनयान मिशन की शुरुआत के लिए (सिर्फ वायुसेना के पायलट)। दूसरा बैच: भविष्य के मिशनों और रिसर्च के लिए (पायलट + आम नागरिक/साइंटिस्ट)। ट्रेनिंग में साढ़े 4 साल लगेंगे, 2030 तक तैयार होगा दूसरा बैच एक एस्ट्रोनॉट को चुनने से लेकर उसकी ट्रेनिंग और मिशन की तैयारी में करीब साढ़े 4 साल (54 महीने) का समय लगता है। कमेटी ने लक्ष्य रखा है कि दूसरे बैच को अगले 72 महीनों में और तीसरे बैच को 96 महीनों में पूरी तरह तैयार कर लिया जाए। चौथे गगनयान मिशन से शुरू होगी सिविलियंस की उड़ान भले ही दूसरे बैच में सिविलियंस को शामिल किया जा रहा है, लेकिन वे तुरंत अंतरिक्ष में नहीं जाएंगे। कमेटी की योजना के अनुसार, सिविलियन एस्ट्रोनॉट्स को चौथे मानव मिशन से चालक दल का हिस्सा बनाया जाएगा। दुनिया भर में यह परंपरा रही है कि तकनीक के परिपक्व होने से पहले मिलिट्री बैकग्राउंड वाले पायलटों को ही भेजा जाता है, इसके बाद ही नागरिकों की बारी आती है। गगनयान मिशन के पहले बैच में 4 एस्ट्रोनॉट्स शामिल मिशन गगनयान ISRO का पहला क्रू वाला स्पेस फ्लाइट प्रोग्राम है, जो 2027 तक लॉन्च होगा। ये 3 दिन का एक मिशन होगा। इसमें 3 एस्ट्रोनॉट्स 400 किमी की यात्रा कर अंतरिक्ष में जाएंगे। उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाने के लिए डिजाइन किया गया है। पहले बैच में चार एस्ट्रोनॉट्स शामिल हैं। ISRO के पहले बैच में इंडियन एयरफोर्स (IAF) के टेस्ट पायलट शामिल थे। इसमें चार एस्ट्रोनॉट्स को सिलेक्ट किया गया था। इन एस्ट्रोनॉट्स को सिलेक्ट करने का उद्देशय पहले क्रू मिशन को सुरक्षित पहुंचाना है। पहले बैच में फाइटर प्लेन के एयर कमांडर प्रशांत बी नायर, जीपी कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जीपी कैप्टन अजीत कृष्णन, जीपी कैप्टन अंगद प्रताप शामिल हुए थे। दूसरे बैच में इंडियन आर्मी के फाइटर जेट के लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट भी शामिल हो सकते हैं। तीसरे बैच में 12 एस्ट्रोनॉट में से 10 सिविलियन होंगे सातवें मिशन के बाद इसरो अपने मिशन की क्षमता को बढ़ाएगा, जिससे एक साथ 3 एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में जा सकेंगे। इसके लिए तीसरे बैच में 12 एस्ट्रोनॉट्स की जरूरत होगी। इस बैच में रेशियो पूरी तरह बदल जाएगा, जिसमें केवल 2 मिशन पायलट और 10 सिविलियन स्पेशलिस्ट शामिल किए जाएंगे। ये विस्तार भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की बड़ी योजनाओं से जुड़ा है। सालाना दो मिशन और 40 एस्ट्रोनॉट्स का पूल बनाने की तैयारी इसरो अब एक स्थायी एस्ट्रोनॉट कैडर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत साल में दो मानव मिशन भेजने की योजना है। कमेटी ने अनुमान लगाया है कि लंबे समय की जरूरतों और अंतरराष्ट्रीय अवसरों को देखते हुए भारत को कुल 40 एस्ट्रोनॉट्स का एक मजबूत पूल तैयार करना चाहिए। इन्फ्रास्ट्रक्चर और लाइफ सपोर्ट सिस्टम में देरी बड़ी चुनौती मिशन की तैयारियों के बीच इसरो के सामने इन्फ्रास्ट्रक्चर की चुनौती भी है। फिलहाल देश में एस्ट्रोनॉट्स के लिए केवल एक अस्थायी ट्रेनिंग सेंटर है, स्थायी सुविधा बनाने की प्रक्रिया अभी शुरू होनी बाकी है। इसके अलावा, पहले मानवरहित मिशन के लिए ‘पर्यावरण नियंत्रण और जीवन रक्षक प्रणाली’ (ECLSS) जैसी महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी का विकास भी अभी पीछे चल रहा है, जिसके बिना अंतरिक्ष में मानव जीवन संभव नहीं है। ——————- ये खबर भी पढ़ें.. बांग्लादेश युद्ध की तस्वीरें लेने वाले रघु राय का निधन:पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर सिक्किम जाएंगे, 27 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

407 Maharashtra Municipal, 47 IAF & 28 CSIR-CCMB Openings

Hindi News Career Govt Jobs: 407 Maharashtra Municipal, 47 IAF & 28 CSIR CCMB Openings 2 दिन पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 वैकेंसी,इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों पर भर्ती की। साथ ही CSIR-CCMB में 28 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 भर्ती, बिना एग्जाम के सिलेक्शन महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pcmcindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : अप्रेंटिसशिप एक्ट नियमों के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फाइनल सिलेक्शन लिस्ट स्टाइपेंड : अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। अब ऑफिशियल वेबसाइट www.pcmcindia.gov.in पर जाएं। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन : अपने फॉर्म को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर भेजें : इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, मोरवाड़ी, पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों पर भर्ती, 2 मई से शुरू आवेदन इंडियन एयर फोर्स ने ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : लोअर डिवीजन क्लर्क : 12वीं के साथ टाइपिंग हिंदी टाइपिस्ट : 12वीं के साथ टाइपिंग ड्राइवर : 10वीं पास, हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस, 2 साल तक का अनुभव एज लिमिट : न्यूतम : 18 साल अधिकतम : 25 साल सैलरी : लेवल – 2 के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम ऐसे करें आवेदन : इंडियन एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाएं। होम पेज पर मौजूद रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. CSIR-CCMB में 28 पदों पर भर्ती, 28 अप्रैल से आवेदन शुरू CSIR-CCMB (सीएसआईआर-कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र) ने 28 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ccmb.res.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 5 जून तय की गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेक्नीशियन : 10वीं पास, संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री ड्राइवर : 10वीं पास LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 3 साल का अनुभव और मोटर मैकेनिज्म का नॉलेज। टेक्निकल ऑफिसर : संबंधित क्षेत्र में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री। एज लिमिट : टेक्नीशियन : 28 साल ड्राइवर : 27 साल टेक्निकल ऑफिसर : 30 साल फीस: जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी , एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क एससी, एसटी : अधिकतम उम्र में 3 साल की छूट ओबीसी : अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : टेक्नीशियन : 39,545 रुपए प्रतिमाह ड्राइवर : 39,545 रुपए प्रतिमाह टेक्निकल ऑफिसर : 90,100 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ccmb.res.in पर जाएं। होमपेज पर CSIR CCMB भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. इंडियन बैंक में 350 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 28 अप्रैल इंडियन बैंक में स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : आईटी : बीई, बीटेक (CS/IT/ECE), एमसीए या NIELIT ‘B’ लेवल फाइनेंस/क्रेडिट : एमबीए (फायनेंस), सीए, आईसीडब्ल्यूए या सीएफए CA : ICAI की मेंबरशिप जरूरी सिक्योरिटी : ग्रेजुएशन + सेना/पुलिस/अर्धसैनिक बल में कम से कम 5 साल का अनुभव सिविल इंजीनियर: बीई सिविल में 60% अंक आर्किटेक्ट: बी आर्क + CoA रजिस्ट्रेशन एज लिमिट : स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर): 23 – 33 साल स्केल 2 (मैनेजर): न्यूनतम 23–25 वर्ष से अधिकतम 33–35 साल (पद के अनुसार) स्केल III (सीनियर मैनेजर): न्यूनतम 25–27 साल से अधिकतम 35–37 साल (पद के अनुसार) आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। फीस : एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 175 रुपए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम पर्सनल इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : स्केल-I : 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह स्केल-II : 64, 820 – 93, 960 रुपए प्रतिमाह स्केल-III : 85, 920 – 1,05,280 रुपए प्रतिमाह उम्मीदवारों के लिए जरूरी शर्तें : उम्मीदवारों को स्केल II और III पदों पर 1 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा। साथ ही, नौकरी जॉइन करने के बाद कम से कम 2 साल तक जॉब करना जरूरी है। इसके लिए बैंक ने बॉन्ड की शर्त भी रखी है- स्केल I: 2 लाख रुपए स्केल II और III: 3 लाख रुपए अगर कोई उम्मीदवार 2 साल से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे बॉन्ड की पूरी राशि के साथ नोटिस पीरियड की सैलरी और ट्रेनिंग खर्च भी वापस करना होगा। एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मैक्जिमम नंबर लैंग्वेज ड्यूरेशन इंग्लिश लैंग्वेज 20 20 इंग्लिश 20 मिनट प्रोफेशनल नॉलेज 60 120 हिंदी, इंग्लिश 60 मिनट रीजनिंग 20 20 हिंदी, इंग्लिश 20 मिनट एप्टीट्यूड 20 20 हिंदी, इंग्लिश 20 मिनट टोटल 120 180 2 घंटे ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाएं। मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें। ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें DRDO में पेड इंटर्नशिप की 75 भर्ती; यूपी आंनगवाड़ी में 100 वैकेंसी, SSB में 827 पदो के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO DLRL में 75 भर्ती, यूपी आंगनवाड़ी में 100 वैकेंसी की। साथ ही SSB में 827 पदों के लिए आवेदन की आखिरी

शिक्षा

AIIMS Director Dr M Srinivas Niti Aayog Member

Hindi News Career AIIMS Director Dr M Srinivas Niti Aayog Member | April 2026 Current Affairs 1 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. डॉ. एम श्रीनिवास नीति आयोग के मेंबर अपॉइंट हुए 26 अप्रैल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एम श्रीनिवास नीति आयोग के मेंबर बने। डॉ. श्रीनिवास, डॉ. वीके पॉल की जगह लेंगे। डॉ एम श्रीनिवास नेशनल पॉलिसी के तहत हेल्थ डेवलपमेंट से जुड़े सुधार पर काम करेंगे। डॉ श्रीनिवास वर्तमान में एम्स दिल्ली के डायरेक्टर हैं और वे 22 सितंबर 2022 को एम्स के डायरेक्टर बने थे। डॉ श्रीनिवास 1994 में AIIMS दिल्ली में फैकल्टी मेंबर बने। डॉ श्रीनिवास 2011 में AIIMS दिल्ली में ही पीडियाट्रिक सर्जरी के प्रोफेसर बने। 2016 से 2022 तक डॉ श्रीनिवास कर्मचारी राज्य बीमा कंपनी (ESIC) हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज हैदराबाद के डीन रहे। डॉ श्रीनिवास के साथ ही प्रो. गोबर्धन दास, प्रो. अभय करांदिकर, केवी राजू और राजीव गौबा को भी नीति आयोग का मेंबर बनाया गया है। इससे पहले 25 अप्रैल को सीनियर अर्थशास्त्री डॉ. अशोक लाहिड़ी नीति आयोग के वाइस चेयरमैन बनाए गए हैं। डॉ. श्रीनिवास 1994 में AIIMS दिल्ली में फेकल्टी मेंबर बने थे। 2. दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश के हाई कमिश्नर नियुक्त हुए 26 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश के हाई कमिश्नर नियुक्त हुए। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी साझा की। दिनेश त्रिवेदी वर्तमान हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा की जगह लेंगे। प्रणय वर्मा को बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का अगला हाई कमिश्नर बनाया गया है। दिनेश 1990 से 1996 तक गुजरात से जनता दल के राज्य सभा मेंबर रहे। दिनेश 1998 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के फाउंडिंग मेंबर्स में से थे। 2009 से 2019 तक दिनेश लोकसभा में बैरकपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए। उन्होंने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा का प्रतिनिधित्व भी किया। दिनेश 2011-2012 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सरकार में रेल मंत्री रहे। साथ ही UPA सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। 2012 में रेलवे बजट में रेल किराया बढ़ाने के बाद लिए रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दिया। 2016-17 त्रिवेदी को के लिए उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। त्रिवेदी 2021 में TMC से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। दिनेश त्रिवेदी भारत-यूरोपीय संघ संसदीय मंच के अध्यक्ष भी रहे हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. एथलीट सबास्तियन सावे ने 2 घंटे में मैराथन पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया 26 अप्रैल को केन्या के रनर सबास्तियन सावे ने लंदन मैराथन 2026 को दो घंटे से पहले खत्म कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सावे दो घंटे से पहले कॉम्पटीटिव मैराथन पूरा करने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं। सावे ने इस कॉम्पटीटिव मैराथन को रिकॉर्ड 1 घंटा 59 मिनट और 30 सेकेंड के टाइम में पूरा किया। सावे ने इस टाइम में लगभग 42.195 किलोमीटर का ट्रैक पूरा किया। उन्होंने 2023 शिकागो मैराथन में केल्विन किप्टम के 2:00:35 के पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है। सावे ने क्रॉस-कंट्री, हाफ मैराथन और रोड रेसिंग से स्पोर्टर्स करियर की शुरुआत की थी। 2022 में ब्रुसेल्स में एक घंटे की दौड़ में केन्याई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 2023 में वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। सावे 2025 में लंदन मैराथन में 2:02:27 टाइम में रेस पूरा करके सेकेंड आए थे। ये लंदन मैराथन 2025 का दूसरा बेस्ट था। सावे के अलावा लंदन मैराथन 2026 में इथियोपिया की टिगस्ट अस्सेफा ने भी विमेन्स वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सबास्तियन सावे ने 2024 में पहला डेब्यू मैराथन, वैलेंसिया मैराथन जीता था। निधन (DEATH) 4. पंजाबी लेखक दलीप सिंह वासन का निधन 26 अप्रैल को पंजाबी लेखक दलीप सिंह वासन का निधन हो गया। वे 88 साल के थे। दलीप पटियाला में पंजाबी साहित्य सभा के लीगल एडवाइजर और असिस्टेंट एंप्लॉयमेंट ऑफिसर रहे। दलीप सिंह ने अपने लेखन से पंजाबी भाषा और साहित्य के विकास के लिए काम किया। दलीप के चर्चित सामाजिक उपन्यासों में ‘सोधियां दा फार्म’ (1978) और ‘हड़ताल’ (1982) शामिल है। दलीप की लिखी ‘पंजाबियां दा रहने सेहन’, ‘आतम‑विश्वास’ और ‘आपनी किस्मत आप उलीको’ किताबें भी काफी मशहूर है। दलीप सिंह लेखक होने के साथ ही वकील भी थे। 5. ओलिंपियन गुरबख्श सिंह निधन 24 अप्रैल को ओलिंपियन हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। गुरबख्श सिंह 1968 में मेक्सिको सिटी ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। गुरबख्श ने अपने भाई बलबीर सिंह ग्रेवाल के साथ इस हॉकी टीम का नेतृत्व किया था। गुरबख्श ने वेस्टर्न रेलवे में सीनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर के रूप में देवाएं दी। गुरबख्श मुबंई हॉकी एसोसिएशन के ऑनरैरी सेक्रेटरी रहे। इस दौरान मुंबई में हॉकी को लोकप्रिय बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया था। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. लद्दाख 5 जिले बनाए जाने को मंजूरी 27 अप्रैल को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नोटिफिकेशन जारी कर लद्दाख में नए पांच जिले बनाने को मंजूरी दी। लद्दाख में लंबे समय से नए जिलों की मांग की जा रही थी। 5 नए जिले बनने के बाद लद्दाख में कुल 7 जिले हो जाएंगे। ये पांच नए जिले शाम, नुब्रा, चांगथांग, जांस्कर और द्रास होंगे। नुब्रा को कारगिल से अलग करने की मांग बहुत लंबे समय से की जा रही थी। लद्दाख के आम लोगों की समस्या है कि भौगोलिक रूप से बड़ा होने के कारण लोगों को सरकारी कामों के लिए लेह या कारगिल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 5 नए जिले बनने से लोगों को अपने काम पूरे करने में सहूलियत होगी और आवाजाही आसान होगी। नए जिलों के गठन के बाद जिलों में भी विकास के काम हो पाएंगे और लद्दाख के दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वालों तक सार्वजनिक सेवाओं की पहुंच आसान हो जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने अगस्त 2024 में पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दी थी। 2019 में जम्मू कश्मीर से अलग होने के बाद से ये मांग उठ रही थी। 2019 में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत लद्दाख को एक

शिक्षा

अब एंट्री लेवल जॉब्स सफलता की गारंटी नहीं:नौकरी के भरोसे नहीं सीधे...

अमेरिका की हवाई यूनिवर्सिटी से 2024 में ग्रेजुएट हुई एशले टेरेल ने सोचा था कि मार्केटिंग में अच्छी नौकरी मिलेगी। डिग्री, इंटर्नशिप और अनुभव के बावजूद महीनों कोशिश के बाद उन्हें सिर्फ एक ऑफर स्टोर में काम करने का मिला। वह हर दिन नौकरी ढूंढती रहीं, यहां तक कि व्यस्त समय में भी आवेदन करती थीं। लेकिन उन्हें पसंदीदा नौकरी नहीं मिली। यह सिर्फ उनकी कहानी नहीं है। विशेषज्ञ मानते हैं कि एंट्री-लेवल नौकरियां तेजी से घट रही हैं। ऐसे में युवा विकल्प के तौर पर अब एआई टूल्स का उपयोग करके कंटेंट क्रिएशन, ऐप डेवलपमेंट और कंसल्टेंसी के जरिए अपना रास्ता खुद बना रहे हैं। अमेजन में काम करने वाली 25 वर्षीय मैडिसन, खाली समय में एआई की मदद से सोशल मीडिया एप बना रही हैं। उन्होंने बताया कि बिना एआई यह काम महीनों और बड़ी टीम के बिना संभव नहीं था, लेकिन अब एक महीने में प्रोटोटाइप तैयार हो गया। इसी तरह सदर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पढ़े सुहित अग्रवाल को बड़ी कंपनियों से जवाब नहीं मिला, तो स्टार्टअप्स में काम शुरू किया और एआई टूल्स की मदद से बड़ी जिम्मेदारियां निभाईं। अब इनके लिए तकनीक सिर्फ चुनौती नहीं, बल्कि खुद कुछ नया करने का साधन भी बन रही है। 22 वर्षीय सेलेस्टे अमाडॉन ने इन्वेस्टमेंट बैंकिंग जेपी मॉर्गन की इंटर्नशिप छोड़ खुद का डेटिंग एप ‘नोन’ शुरू किया। शुरू में परिवार ने विरोध किया, लेकिन बाद में जब उन्हें निवेश मिला, तो वही समर्थक बन गया। एलिजाह खासाबो, जो पहले कपड़े फोल्ड करते थे, आज अपनी टीम संभाल रहे हैं। हालांकि इसमें स्थिर आमदनी बड़ी चुनौती है। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर जोसेफ फुलर के मुताबिक खुद का काम शुरू करना आसान नहीं है। ज्यादातर स्टार्टअप स्थिर आमदनी के अभाव में फेल होते हैं, फिर भी युवा इसमें करियर पर नियंत्रण देख रहे हैं। फुलर कहते हैं, एआई ने पारंपरिक नौकरियां घटाने के साथ नए काम के औजार भी दिए हैं। युवाओं के लिए बड़ा बदलाव यह है कि जॉब सुरक्षा कम हुई है, अपने दम पर कुछ बनाने का भरोसा भी बढ़ा है। नई पीढ़ी के लिए जॉब्स का पहला पड़ाव ही मुश्किल- एक्सपर्ट फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 22-27 साल के युवाओं में बेरोजगारी कोविड के बाद ऊंचे स्तर पर है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे एंट्री-लेवल जॉब्स प्रभावित हो रही हैं, क्योंकि इनमें दोहराव वाले काम अब एआई कर रहा है। अर्थशास्त्री डैनियल झाओ कहते हैं ‘पहली सीढ़ी पर पैर रखना ही मुश्किल हो गया है।’ कई युवाओं को डिग्री के बाद भी रिटेल व पार्ट-टाइम काम करना पड़ रहा है। Source link

शिक्षा

RBI 60 Posts Recruitment | IAF 47 Openings

17 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी SSB कॉन्स्टेबल जीडी के 404 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होने की, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 60 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। साथ में कोल इंडिया में 34 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. SSB कॉन्स्टेबल जीडी के 404 पदों पर भर्ती, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 27 अप्रैल 2026 को जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट www.recruitment.ssb.gov.in या ssb.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस : स्पोर्ट्स अचीवमेंट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट मेडिकल फिटनेस टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। अब New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. RBI में 60 पदों का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 1 लाख 40 हजार तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर ग्रेड बी के 60 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। 29 अप्रैल से आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ग्रेड बी ऑफिसर (DR) सामान्य 40 ग्रेड बी ऑफिसर-(DR) डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च (DPER) 10 ग्रेड बी ऑफिसर (DR) डिपार्टमेंट ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट (DISM) 10 कुल पदों की संख्या 60 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 30 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम इंटरव्यू फीस : एससी, एसटी,पीडब्ल्यूबीडी : 100 रुपए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 850 रुपए स्टाफ : नि:शुल्क सैलरी : 1,20,000 – 1,40,000 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड ईमेल आईडी मोबाइल नंबर 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, मास्टर्स की मार्कशीट कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC, ST, OBC, EWS) एग्जाम शेड्यूल : पद का नाम एग्जाम डेट ग्रेड बी (DR)- DEPR (पेपर-I और पेपर-II)/DISM (Paper-I) 14 जून 2026 फेज-II ऑनलाइन एग्जामिनेशन ग्रेड-बी (DR) सामान्य 25 जुलाई 2026 फेज-II ऑनलाइन/रिटन एग्जामिनेशन ग्रेड बी (DR)-DEPR (पेपर-I और II)/DISM (पेपर-II और III) 26 जुलाई 2026 सिलेबस : फेज – 1 : जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड रीजनिंग फेज – 2 : इकोनॉमिक एंड सोशल इश्यू, इंग्लिश – डिस्क्रिप्टिव, फायनेंस एंड मैनेजमेंट ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद “Careers” / “Opportunities@RBI” सेक्शन पर क्लिक करें। “RBI Lateral Recruitment 2025 – Experts” से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और Apply Online लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड जनरेट करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. कोल इंडिया में 34 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन कोल इंडिया लिमिटेड ने इंटर्न के 34 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : इंटर्नशिप आईडी पदों की संख्या PMIS-2026-33020 7 PMIS-2026-32977 8 PMIS-2026- 33035 5 PMIS-2026- 33028 7 PMIS-2026- 33000 7 इंटर्नशिप डिटेल्स : इंटर्नशिप आईडी इंटर्नशिप टाइप क्वालिफिकेशन PMIS-2026-33020 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026-32977 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33035 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33028 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33000 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं, आईटीआई सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री। सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए या मास्टर डिग्री होल्डर्स एलिजिबल नहीं होंगे। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 25 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन PMIS नियमों के अनुसार फाइनल लिस्ट तैयारी की जाएगी। ऐसे करें आवेदन : PMIS Portal at pminternship.mca.gov.in पर जाएं। “Login/Register” पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी दर्ज करें। एप्लिकेशन सब्मिट करें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 30 अप्रैल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से वन विभाग के अंतर्गत 1679 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या फॉरेस्ट गार्ड 728 फील्ड गार्ड 169 जेल वार्डर 757 असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट 25 कुल पदों की संख्या 1679 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 38 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। सैलरी : फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर : 19,500 – 62,000 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट : 36,200 – 1,14,800 रुपए प्रतिमाह फीस : अनारक्षित : 500 रुपए आरक्षित वर्ग : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट टोटल क्वेश्चन्स टोटल मार्क्स जनरल साइंस सभी सब्जेक्ट के लिए 100 सभी सब्जेक्ट के लिए 100 जनरल हिंदी जनरल इंग्लिश जनरल मैथमेटिक्स जनरल साइंस एग्जाम से संबंधित अन्य डिटेल्स : एग्जाम टाइप ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट क्वेश्चन नंबर 100 टोटल मार्क्स 100 ड्यूरेशन 2 घंटे मिडियम हिंदी, इंग्लिश क्वेश्चन टाइप ऑब्जेक्टिव निगेटिव मार्किंग 0.25 मार्क्स ऐसे करें आवेदन : MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें आज की सरकारी नौकरी:यूपी में

गंगा एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी:चंद्रकांता एक्टर भरत कपूर का...

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर बनारस पहुंचे 28 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर यूपी पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। 2. US पेसिफिक एयर फोर्स जनरल केविन श्नाइडर भारत दौरे पर आए 27 अप्रैल को US एम्बेसी ने US पेसिफिक एयर फोर्स जनरल केविन श्नाइडर की 7 दिन की भारत यात्रा पर आने की जानकारी दी। निधन (DEATH) 3. बॉलीवुड एक्टर भरत कपूर का निधन 27 अप्रैल को वेटरन एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया। वे 80 साल के थे। उन्होंने अपने करियर में 4 दशक तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. साउथ अफ्रीका भारत T-20 सीरीज में में ने हराया 27 अप्रैल को भारतीय महिला टीम T-20 सीरीज 4-1 से हार गई। बेनोनी में चल रही इस सीरीज में पांचवें और आखिरी T-20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 23 रन से हराया। मिसलीनियस (Miscellaneous) 5. रक्षा सचिव राजेश कुमार ने आर्मेनिया जनरल एडवर्ड असरियान से मुलाकात की 27 अप्रैल को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में आर्मेनिया के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड असरियान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। आज का इतिहास ————— ये खबर भी पढ़ें.. लद्दाख में लेह,कारगिल से अलग होकर 5 नए जिले बनेंगे:AIIMS के डायरेक्टर डॉ. श्रीनिवास नीति आयोग में शामिल हुए, 28 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें.. Source link

शिक्षा

Blind Student Anushka Goyal Scores 92.6% in CBSE 10th Boards

Hindi News Career Blind Student Anushka Goyal Scores 92.6% In CBSE 10th Boards | UP 19 मिनट पहले कॉपी लिंक अनिष्का गोयल दुनिया को सिर्फ 10% देख पाती हैं यानी वो 90% दृष्टिबाधित हैं। फिर भी उन्होंने CBSE में ज्यादातर स्टूडेंट्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश के हाथरस की अनिष्का ने इस साल CBSE 10वीं बोर्ड में 92.6% अंक हासिल किए हैं, वो भी किसी कोटे से नहीं बल्कि जनरल कैटेगरी से। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अनिष्का गोयल ने बताया अपना बोर्ड एग्जाम का पूरा सफर… अनिष्का को बचपन से ही कम दिखता था, जो समय के साथ सिर्फ 10% विजन तक रह गया। 16 साल की अनिष्का की कहानी का खास पहलू सिर्फ ये नंबर्स नहीं, बल्कि उनकी चॉइस है। वो चाहतीं तो दिव्यांग कोटे से परीक्षा दे सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वे कहती हैं, ‘मैं ऐसा नहीं चाहती थी, क्योंकि ये सब मुझे बहुत स्टीरियोटिपिकल लगता है। दिक्कतें थीं, लेकिन मैंने खुद लिखना चुना क्योंकि आंसर राइटिंग को मैंने कैसे विजुअलाइज किया है, मतलब कहां अंडरलाइन करना है, किसे पॉइन्टर्स में लिखना है, कोई और उतने अच्छे से नहीं समझ पाता। वो तो बस मेरा बोला हुआ लिख देता।’ मैग्निफाइंग डिवाइस की मदद से पढ़ाई की अनिष्का को सीधे किताबें पढ़ने में दिक्कत होती थी। किताबें पढ़नी हों तो वो मैग्निफाइंग ग्लास की मदद से पढ़ती थीं। इसलिए उन्होंने अपनी ज्यादातर पढ़ाई ऑडियो फॉर्मेट में की है। वे बताती हैं, ‘जो जरूरी लगता था उसको अलग से पॉइंटर्स में लिखकर नोट्स बना लेती थी। फिजिक्सवाला की ऑनलाइन स्टडी कोर्स की भी मदद ली।’ आंखों पर जोर न पढ़े इसके लिए बार-बार ब्रेक लिया अनिष्का बताती हैं कि वो सिर्फ 2-3 घंटे सेल्फ स्टडी किया करती थीं। कभी भी लगातार नहीं पढ़ती थी, हर आधे घंटे के बाद 10-15 मिनट का पावरनैप लेती थी। इससे आंखो पर जोर भी नहीं पड़ता था और ध्यान भी पूरा लगता था।’ एग्जाम से दो दिन पहले सब ब्लर दिख रहा था अनिष्का बताती हैं, ‘एग्जाम से दो दिन पहले मेरा डिजिटल मैग्निफाइंग ग्लास खराब हो गया था। तब बहुत परेशान हुई थी। इस वजह से परीक्षा से पहले मेरे 3-4 दिन खराब हुए थे। मैं पढ़ नहीं पा रही थी। जब मैंने बगैर मैग्निफाइंग ग्लास के सीधे पढ़ने की कोशिश की, तो आंखों में दर्द होने लगा। सब ब्लर दिखने लगा। आंखों पर ज्यादा जोर पड़ने की वजह से मुझे कुछ दिन तक सब ब्लर दिखता रहा। तब कभी मम्मी तो कभी छोटी बहन किताब से पढ़कर मुझे चैप्टर्स सुनाते थे। उन लोगों ने मेरी तैयारी में काफी मदद की है।’ अनिष्का की मां शिखा अग्रवाल होम मेकर हैं और पिता नितिन अग्रवाल बिजनेस मैन हैं। बोर्ड्स में मैथ्स के सवाल छूटे थे अनिष्का बताती हैं, ‘मुझे मैथ्स में पहले बहुत दिक्कत आती थी। कई बार जब आंसर गलत आता था तो वापस शुरू से सारे स्टेप चेक करने में दिक्कत होती थी। जिससे कई बार एक ही सवाल में आधा घंटा लग जाता था। इस वजह से बोर्ड एग्जाम में भी 3 नंबर के सवाल छूट गए थे।’ एग्जाम पैड आंखों के पास लाकर पूरे एग्जाम लिखे अनिष्का को 10% विजन की वजह से देखने-पढ़ने में टाइम लगता है, इसलिए एग्जाम में रीडर की मदद ली थी। वो क्वेश्चन पढ़कर बताता था और फिर अनिष्का आंसर लिखतीं थी। अनिष्का को एग्जाम में लिखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एग्जाम पैड को हाथ में लेकर आंखों के एकदम पास लाकर लिखना पड़ता था। वो बताती हैं कि शुरुआत से ही ऐसे पढ़ती-लिखती रही हूं, तो अब आदत हो गई है। फिर भी कई बार दिक्कत होती ही है। ‘कार्डियोलॉजिस्ट बनना था, लेकिन नहीं बन सकती’ अनिष्का बताती हैं, ‘9वीं तक मुझे बायोलॉजी बहुत पसंद थी। मैं कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती थी, लेकिन अपनी इस कंडीशन की वजह से नहीं बन सकती। अब मैं इंजीनियरिंग करना चाहती हूं। इसलिए मैंने 11वीं में PCM (फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स) लिया है। मां-पापा ने मैथ्स ड्रॉप करने को कहा था, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मुझे मैथ्स पसंद है तो मैं मैनेज कर लूंगी।’अभी पहले इंजीनियरिंग करना है फिर IAS ऑफिसर बनना चाहती हूं। मेरे मार्क्स के लिए टीचर्स ने बेट लगाई थी ‘मेरे स्कूल टीचर्स को पहले से उम्मीद थी कि मेरे अच्छे मार्क्स आएंगे। कुछ टीचर्स ने बेट भी लगाई थी कि मेरे 90 प्लस परसेंटेज आएंगे। दोस्तों ने तो कहा- वी आर वेल एंड गुड फिर भी तुम्हारे जितने नंबर नहीं ला पाए। सब काफी खुश थे।‘ कोरोना के दौरान पढ़ाई से लगाव हुआ अनिष्का 6वीं क्लास तक ऐवरेज स्टूडेंट थी। कोविड के दौरान घर पर पढ़ने में उनका मन लगने लगा। स्कूल में टीचर्स का पढ़ाया भी अच्छे से समझ में आता था। अनिष्का को बचपन से ही कम दिखता था। वे कहती हैं, ‘कई बार अपनी कंडीशन की वजह से बहुत इरिटेट और फ्रस्ट्रेट हो जाती हूं। लेकिन मुझे पढ़ना इतना पसंद है कि इसके आगे ये परेशानी बहुत छोटी लगने लगती हैं।’ पढ़ाई के अलावा गाना और फिल्में देखना पसंद पढ़ाई के अलावा मुझे फिल्में और सीरीज देखना पसंद है। सिंगिंग और गाने सुनना पसंद है। ज्यादातर इंस्पायरिंग, सस्पेंस और स्लो मूवीज पसंद हैं। टीवी के पास जाकर फिल्म और सीरीज देखती हूं। क्रिश मेरी फेवरेट फिल्म और ह्रितिक रोशन मेरे फेवरेट एक्टर हैं। स्टोरी- सोनाली राय ——————– ये खबर भी पढ़ें… आजाद भारत के फोटो कथाकार रघु राय का निधन:भोपाल गैस त्रासदी की भयावह तस्वीरों को पूरी दुनिया तक पहुंचाया, जानें प्रोफाइल भारत के मशहूर फोटो जर्नलिस्ट रघु राय का 26 अप्रैल को निधन हो गया। वे 83 साल के थे। रघु इंडियन फोटोग्राफी के जनक माने जाने वाले रघु राय अपनी तस्वीरों से कहानियां कहने के लिए मशहूर थे। देश- दुनिया की बड़ी घटनाएं आज भी उनकी तस्वीरों में जिंदा है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

Scroll to Top