भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CM Vijay Thalapathy | First Official Decision | Free Electricity Order –...


होमताजा खबरदेश

व‍िजय थलापत‍ि ने CM बनने के बाद क‍िस फाइल पर क‍िया पहला हस्‍ताक्षर

Last Updated:

CM Vijay Thalapathy News: तमिलनाडु के नए सीएम सी जोसेफ विजय ने 500 यूनिट तक खपत वाले घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना लागू की, TNPDC से निर्बाध आपूर्ति और ग्रीन कॉरिडोर पर जोर दिया है.

व‍िजय थलापत‍ि ने CM बनने के बाद क‍िस फाइल पर क‍िया पहला हस्‍ताक्षरZoom

व‍िजय थलापत‍ि ने सीएम बनने के बाद क‍िस फाइल पर क‍िया पहला हस्‍ताक्षर

चेन्‍नई. तम‍िलनाडु के नए मुख्‍यमंत्री सी जोसेफ व‍िजय ने पद संभालते ही अपने पहले आध‍िकार‍िक फैसले के तौर पर राज्‍य के घरेलू खपतकारों को राहत देने वाली योजना पर हस्‍ताक्षर क‍िए है. इस आदेश के तहत 500 यून‍िट या उससे कम कुल खपत वाले सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यून‍िट तक ब‍िजली मुफ्त देने के वादे को लागू क‍िया गया है. माना जा रहा है क‍ि यह फैसला लाखों लोगों की ज‍िंदगी पर सीधा असर डालेगा क्‍योंक‍ि कम और म‍ध्‍यम आय वर्ग के घरों का ब‍िजली ब‍िल घटेगा.

सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्‍यमंत्री व‍िजय ने राज्‍य संचालित पावर ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूशन कॉरपोरेशन (TNPDC) के अध‍िकार‍ियों से इस चुनावी वादे के क्र‍ियान्‍वयन की प्रगति पर व‍िस्तृत जानकारी ली. सचिवालय से जारी व‍िज्ञप्त‍ि के मुताब‍िक बैठक में ब‍िजली उत्पादन क्षमता, मौजूदा मांग, वितरण व्‍यवस्‍था, कॉरपोरेशन की वित्तीय स्‍थ‍िति और चल रहे इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर विकास कार्यों की समग्र समीक्षा की गई.

सीएम व‍िजय ने क्‍या कहा?
व‍िजय ने कहा क‍ि शहरी क्षेत्रों के तेज विकास, औद्योगिक विस्तार और खेती के ल‍िए बढ़ती ब‍िजली जरूरतों के म‍द्‍देनजर निर्बाध आपूर्ति सुन‍िश्‍च‍ित करना अन‍िवार्य है. उन्‍होंने निर्देश द‍िया क‍ि वित्तीय या तकनीकी चुनौत‍ियों के बावजूद TNPDC अपने इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर विकास कार्यों में तेजी लाए. मुख्‍यमंत्री ने अध‍िकार‍ियों से रोजमर्रा की उपभोक्ता समस्‍याओं, खासकर लो-वोल्‍टेज जैसी दिक्‍कतों के मूल कारणों की पहचान कर तत्‍काल सुधारात्‍मक कदम उठाने को कहा है. बैठक में अध‍िकार‍ियों ने बताया क‍ि र‍िकॉर्ड पीक पावर ड‍िमांड के दौरान भी ब‍िजली आपूर्ति में क‍िसी तरह का रूकावट नहीं आनी चाह‍िए.

राज्‍य की ऐतिहासिक ब‍िजली खपत, मौजूदा उत्पादन स्‍थ‍िति और लगातार, निर्बाध आपूर्ति सुन‍िश्‍च‍ित करने के ल‍िए उठाए जा रहे उपायों की भी जानकारी दी गई. साथ ही नए सबस्‍टेशन स्‍थाप‍ित करने, पुरानी हो चुकी पावर इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर को आधुनिक बनाने, नई ट्रांसम‍िशन लाइन्‍स बिछाने और ग्रीन कॉर‍िडोर परियोजना में तेजी लाने पर भी चर्चा हुई. इस ग्रीन कॉर‍िडोर परियोजना के तहत दक्ष‍िणी ज‍िलों में उत्‍पाद‍ित सौर और पवन उर्जा के कुशल उपयोग पर जोर द‍िया जा रहा है.

गर्मी के मौसम और आने वाले मानसून को ध्‍यान में रखते हुए TNPDC के वर‍िष्‍ठ अध‍िकार‍ियों ने मुख्‍यमंत्री को यह भी बताया क‍ि ब‍िजली के खंभों, पावर केबल्‍स और ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूशन ट्रांसफॉर्मर जैसे आवश्‍यक साजोसामान का पर्याप्‍त स्‍टॉक पहले से ही तैयार रखा गया है, ताकि आपूर्ति और रखरखाव में कोई बाधा न आए.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top