Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल पर संसद का विशेष सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्षी खेमे में बड़ी दरार नजर आने लगी है. जिस मुद्दे पर इंडिया गठबंधन सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा था उसी पर अब उसके कुछ साथी दलों ने अलग राह पकड़ ली है. तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई वाली डीएमके ने केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन विधेयकों का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है. पार्टी का कहना है कि तमिलनाडु की संसदीय हिस्सेदारी सुरक्षित रखने के लिए जरूरी प्रावधान शामिल किए गए हैं. उधर तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस ने भी प्रस्ताव के समर्थन में हामी भर दी है. इससे सरकार को बड़ी राजनीतिक राहत मिल सकती है. हालांकि कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के कई दल अब भी इन विधेयकों के खिलाफ हैं और मौजूदा लोकसभा में ही महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग दोहरा रहे हैं.
सरकार 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक 2026 पेश करने की तैयारी में है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सोमवार को लोकसभा में दोनों विधेयक पेश कर सकते हैं. प्रस्ताव के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 तक पहुंचाने और राज्यों की विधानसभा सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर 650 करने की योजना है. सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. नए परिसीमन के बाद महिलाओं के लिए संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण लागू करने का रास्ता भी तैयार होगा. बदली हुई सीटों का बंटवारा 2051 तक सुरक्षित रखने की बात कही गई है. लेकिन संविधान संशोधन विधेयक को पास कराना सरकार के लिए आसान नहीं होगा. इसके लिए संसद के दोनों सदनों में मौजूद और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई समर्थन के साथ कम से कम आधे राज्यों की विधानसभाओं की मंजूरी भी जरूरी होगी. ऐसे में डीएमके और बीआरएस का समर्थन अहम है लेकिन अंतिम तस्वीर सदन में ही साफ होगी.
November 29, 202609:09 IST
Delimitation Bill News LIVE: परिसीमन पर DMK के रुख को लेकर चिदंबरम ने याद दिलाया पुराना प्रस्ताव, विधानसभा में पार्टी ने किया था समर्थन
Delimitation Bill News LIVE: केंद्र सरकार के संशोधित परिसीमन प्रस्ताव को DMK के समर्थन के संकेतों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने पार्टी के पुराने रुख की याद दिलाई है. उन्होंने बताया कि 12 अगस्त 2026 को तमिलनाडु विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसका DMK ने भी समर्थन किया था. इस प्रस्ताव में संसदीय प्रतिनिधित्व और महिला आरक्षण को लेकर पांच प्रमुख मांगें रखी गई थीं. इनमें लोकसभा की मौजूदा 543 निर्वाचित सीटों की संख्या स्थायी रूप से बरकरार रखने और राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा अनुपात को सुरक्षित रखने की मांग शामिल थी. इसके अलावा लोकसभा और राज्यसभा के बीच करीब 2.2:1 के मौजूदा संख्यात्मक अनुपात को बनाए रखने की बात कही गई थी. चिदंबरम ने DMK के पुराने रुख को सामने रखकर उसके मौजूदा समर्थन के संकेतों पर सवाल खड़े किए हैं.
महिला आरक्षण को लेकर तमिलनाडु विधानसभा के प्रस्ताव में मांग की गई थी कि 33 फीसदी आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनाव से ही मौजूदा 543 सीटों के आधार पर लागू किया जाए. इसके लिए परिसीमन का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए. प्रस्ताव में राज्य विधानसभाओं में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग की गई थी. चिदंबरम ने इन मांगों को याद दिलाते हुए DMK के सामने उसके पुराने फैसले और मौजूदा रुख के बीच अंतर का सवाल खड़ा किया है. परिसीमन बिल पर संसद का विशेष सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी दलों के बीच इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है.
November 29, 202609:08 IST
Delimitation Bill LIVE: 50% सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर दक्षिण के तीन मुख्यमंत्री करेंगे चर्चा
Delimitation Bill News LIVE: केंद्र सरकार के लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को लेकर दक्षिण भारत के राज्यों ने भी चिंता जताई है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार रविवार को दिल्ली में केरल और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी शामिल होंगे. शिवकुमार ने बताया कि तीनों मुख्यमंत्री दक्षिणी राज्यों के साथ होने वाले संभावित अन्याय, आबादी के आंकड़ों और दूसरे राज्यों की स्थिति पर चर्चा करेंगे. बैठक में खास तौर पर यह आकलन किया जाएगा कि सीटों में प्रस्तावित बढ़ोतरी से दक्षिण भारतीय राज्यों की संसद में हिस्सेदारी और राजनीतिक ताकत पर क्या असर पड़ सकता है. शिवकुमार ने कहा कि वे इस मुद्दे पर सभी पहलुओं की जांच करेंगे.
November 29, 202609:08 IST
Delimitation Bill News LIVE: परिसीमन बिल पर शरद पवार की NCP के रुख से MVA में दरार, कांग्रेस-उद्धव गुट ने उठाए सवाल
Delimitation Bill LIVE: केंद्र सरकार के संशोधित परिसीमन प्रस्ताव को लेकर महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) में मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं. शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) ने संकेत दिए हैं कि वह केंद्र के नए परिसीमन प्रस्ताव का समर्थन कर सकती है. हालांकि पार्टी ने साफ किया है कि उसका अंतिम फैसला विधेयक के प्रावधानों को देखने के बाद ही होगा. NCP (SP) के इस रुख से गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस और शिवसेना (UBT) असहज हैं. दोनों दलों ने परिसीमन बिल का विरोध करने का फैसला किया है. कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं ने शरद पवार की पार्टी पर वैचारिक प्रतिबद्धताओं से पीछे हटने के आरोप भी लगाए हैं. संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने वाला है. ऐसे में NCP (SP) के संभावित समर्थन ने MVA के भीतर सियासी हलचल बढ़ा दी है.
November 29, 202608:42 IST
Delimitation Bill LIVE: 50% सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर दक्षिण के तीन मुख्यमंत्री करेंगे चर्चा
Delimitation Bill News LIVE: केंद्र सरकार के लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को लेकर दक्षिण भारत के राज्यों ने भी चिंता जताई है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार रविवार को दिल्ली में केरल और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी शामिल होंगे. शिवकुमार ने बताया कि तीनों मुख्यमंत्री दक्षिणी राज्यों के साथ होने वाले संभावित अन्याय, आबादी के आंकड़ों और दूसरे राज्यों की स्थिति पर चर्चा करेंगे. बैठक में खास तौर पर यह आकलन किया जाएगा कि सीटों में प्रस्तावित बढ़ोतरी से दक्षिण भारतीय राज्यों की संसद में हिस्सेदारी और राजनीतिक ताकत पर क्या असर पड़ सकता है. शिवकुमार ने कहा कि वे इस मुद्दे पर सभी पहलुओं की जांच करेंगे.
November 29, 202608:42 IST
Delimitation Bill News LIVE: परिसीमन बिल पर शरद पवार की NCP के रुख से MVA में दरार, कांग्रेस-उद्धव गुट ने उठाए सवाल
Delimitation Bill LIVE: केंद्र सरकार के संशोधित परिसीमन प्रस्ताव को लेकर महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) में मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं. शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) ने संकेत दिए हैं कि वह केंद्र के नए परिसीमन प्रस्ताव का समर्थन कर सकती है. हालांकि पार्टी ने साफ किया है कि उसका अंतिम फैसला विधेयक के प्रावधानों को देखने के बाद ही होगा. NCP (SP) के इस रुख से गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस और शिवसेना (UBT) असहज हैं. दोनों दलों ने परिसीमन बिल का विरोध करने का फैसला किया है. कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं ने शरद पवार की पार्टी पर वैचारिक प्रतिबद्धताओं से पीछे हटने के आरोप भी लगाए हैं. संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने वाला है. ऐसे में NCP (SP) के संभावित समर्थन ने MVA के भीतर सियासी हलचल बढ़ा दी है.
November 29, 202608:35 IST
Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल पर किस पार्टी का क्या रुख?
Delimitation Bill News LIVE: परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर राजनीतिक दलों के रुख की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है.
बिल का समर्थन करने वाले दल
- DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम)
- NCP (शरदचंद्र पवार गुट)
- भारत राष्ट्र समिति (BRS)
- YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP)
- शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट)
- जनता दल यूनाइटेड (JD-U)
- तेलुगु देशम पार्टी (TDP)
- BJP और NDA के सहयोगी दल
अभी असमंजस में रहने वाले दल
- झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)
- बीजू जनता दल (BJD)
- आम आदमी पार्टी (AAP)
- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट)
बिल का विरोध करने वाले दल
- कांग्रेस
- समाजवादी पार्टी (SP)
- तृणमूल कांग्रेस (TMC)
- राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M)
- नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC)
- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML)
- रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP)
November 29, 202608:33 IST
Delimitation Bill News LIVE: परिसीमन बिल पर NDA को मिला विपक्षी दलों का साथ, DMK-BRS और YSRCP ने किया समर्थन का ऐलान
Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल को लेकर केंद्र सरकार को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिलती नजर आ रही है. INDIA गठबंधन में शामिल कुछ दलों के अलग रुख अपनाने से विपक्ष की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक DMK, भारत राष्ट्र समिति (BRS) और YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन कानून को समर्थन देने का भरोसा दिया है. वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी इस प्रस्ताव पर बातचीत और विचार-विमर्श के लिए तत्परता दिखाई है. इन दलों के रुख से NDA को संसद में विधेयक के समर्थन के लिए अतिरिक्त राजनीतिक आधार मिल सकता है. हालांकि NCP (शरदचंद्र पवार) और JMM की ओर से समर्थन का स्पष्ट ऐलान नहीं किया गया है. ऐसे में संसद में विधेयक पर मतदान के दौरान इन दलों का अंतिम रुख अहम होगा. उधर, विपक्षी खेमे में अलग-अलग दलों की राय सामने आने से परिसीमन बिल पर साझा रणनीति बनाना INDIA गठबंधन के लिए चुनौती बन सकता है.
November 29, 202608:25 IST
Delimitation Bill LIVE: शिवसेना ने दोनों विधेयकों के समर्थन का लिया फैसला
Delimitation Bill News LIVE: एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने केंद्र सरकार के दोनों विधेयकों का समर्थन करने का फैसला किया है. पार्टी की संसदीय दल की बैठक में इस पर सर्वसम्मति बनी. शिंदे ने अपने सभी 15 सांसदों को संसद के विशेष सत्र में मौजूद रहने और विधेयकों के पक्ष में मतदान करने के निर्देश दिए हैं.
November 29, 202608:24 IST
Delimitation Bill News LIVE: बीआरएस ने तेलंगाना की हिस्सेदारी सुरक्षित रहने पर जताई संतुष्टि
Delimitation Bill LIVE: भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि प्रस्ताव में दक्षिणी राज्यों के प्रतिनिधित्व की सुरक्षा को लेकर किए गए प्रावधानों से पार्टी की चिंताएं दूर हुई हैं. प्रस्ताव के अनुसार तेलंगाना में लोकसभा सीटों की संख्या 17 से बढ़कर 26 हो सकती है. दक्षिण भारत की कुल संसदीय हिस्सेदारी 24 फीसदी पर 2051 तक सुरक्षित रखने की बात भी सामने आई है.
November 29, 202608:24 IST
Delimitation Bill LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक में बिलों का विरोध करने का फैसला
Delimitation Bill News LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर शनिवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई. इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए. बैठक में प्रस्तावित परिसीमन विधेयकों का विरोध करने और मौजूदा 543 सदस्यीय लोकसभा में ही महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग दोहराने का फैसला किया गया.
November 29, 202608:24 IST
Delimitation Bill News LIVE: डीएमके और बीआरएस के बाद वाईएसआरसीपी का भी समर्थन
Delimitation Bill LIVE: परिसीमन प्रस्ताव पर एनडीए को विपक्षी दलों से भी समर्थन मिलता दिख रहा है. डीएमके और भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस ने प्रस्ताव के पक्ष में रुख अपनाया है. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने भी समर्थन का संकेत दिया है. वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रस्ताव पर बातचीत के लिए तत्परता दिखाई है. इन दलों के रुख से संसद में विधेयकों को लेकर मुकाबला दिलचस्प हो गया है.
November 29, 202608:24 IST
Delimitation Bill LIVE: सोमवार को लोकसभा में पेश होंगे दोनों विधेयक
Delimitation Bill News LIVE: केंद्र सरकार 30 नवंबर को लोकसभा में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक 2026 पेश करने की तैयारी में है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दोनों विधेयक पेश कर सकते हैं. प्रस्ताव में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 करने की बात है. इनमें राज्यों से अधिकतम 815 और केंद्रशासित प्रदेशों से 35 सदस्य हो सकेंगे. राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या भी 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव है.
November 29, 202608:23 IST
Delimitation Bill News LIVE: परिसीमन पर दक्षिण के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे डीके शिवकुमार
Delimitation Bill LIVE: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 29 नवंबर को दिल्ली में केरल और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इस बैठक में केंद्र सरकार के महिला आरक्षण और लोकसभा-विधानसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर चर्चा होगी. दक्षिण भारतीय राज्यों की संसदीय हिस्सेदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर इसके असर को लेकर बातचीत की जाएगी.