भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

dhanu rashifal 18 july 2026 today sagittarius daily horoscope love career growth...


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 18 july 2026: धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज एक समान बनी रहेगी. आज आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. हालांकि रिश्तो में नयापन लाने की कोशिश करनी चाहिए. 

जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 18 जुलाई 2026 का दिन आर्थिक लिहाज से बेहद ही सावधानियां से भरा रहने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपनी आर्थिक योजनाओं को लेकर काफी सावधान रहना चाहिए. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज किसी भी तरह के लोभ में नहीं पड़ना चाहिए. खास करके जल्दी लाभ कमाने के चक्कर में अगर आप अपना पैसा लगाते हैं, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को धन की बचत पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह पैसा भविष्य में आपका काम आ सकता है. अगर आप किसी तरह का कारोबार करते हैं या कोई कागजी लिखा-पढ़ी से संबंधित काम करते हैं तो आज आपको उसमें सावधान रहने की जरूरत है. कोई भी दस्तावेज बनाने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें.

आज नौकरी में लटक सकता है कोई काम 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातक अगर कहीं नौकरी करते हैं तब आज के दिन आपका कोई काम लटक सकता है, या उसमें विलंब हो सकता है. उन्होंने बताया कि बुध की उल्टी चाल का असर आप पर पड़ने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को अपने काम के प्रति एकाग्रचित रहना चाहिए, इससे आपको सफलता मिल सकती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन कर्क राशि में सूर्य और बृहस्पति की युति होने वाली है, जिससे आज आपका समय काफी मजबूत हो जाएगा. हालांकि इसके साथ ही आज चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे, जिससे आप कुछ नया कर सकते हैं. अगर आप कोई काम नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए बेहतर रहने वाला है.

प्यार में सामान्य बना रहेगा आज का दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज एक समान बनी रहेगी. आज आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. हालांकि रिश्तो में नयापन लाने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि आप दोनों के बीच बातचीत से मसले सुलझ सकते हैं. परिवार में आज खुशियों भरा माहौल रहेगा. किसी खास सदस्य के आगमन से जीवन में उत्साह आएगा आज परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा. शाम तक आज आप किसी धार्मिक आयोजन या पूजा पाठ में हिस्सा ले सकते हैं धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद रहने की कोई जरूरत नहीं है. उनका सेहत अच्छा बना रहेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top