भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Dumka Girlfriend Murder | Dam Accused Arrested 2026



दुमका जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र स्थित मसानजोर डैम में तीन महीने पहले एक अज्ञात युवती का शव मिला था। पुलिस ने अब जाकर युवती के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

.

मृतका की पहचान रीना के रूप में और आरोपी की पहचान देवघर निवासी केतन कुमार मंडल के रूप में की गई।

शादी के दबाव से बचने के लिए केतन ने रीना की हत्या की थी। 4 मार्च 2026 को वह रीना को बाइक से मसानजोर डैम के सेल्फी ब्रिज पर घुमाने और फोटो लेने के बहाने ले गया। डैम पर दोनों ने कई सेल्फी भी लीं, जिसके बाद केतन ने रीना को डैम में धक्का देकर मार डाला।

इधर, रीना के परिजनों ने नगर थाना, दुमका में एक युवक के खिलाफ हत्या कर शव को डैम में फेंकने के साथ एक मोबाइल नंबर भी दर्ज कराया था। जांच के दौरान दर्ज मोबाइल नंबर राजीव रंजन मंडल के नाम पर पाया गया, लेकिन इसका इस्तेमाल उनके बेटे केतन कुमार मंडल द्वारा किया जा रहा था। तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर केतन कुमार मंडल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी केतन कुमार मंडल ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि रीना कुमारी और उसके बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रीना लगातार केतन पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन केतन शादी के लिए तैयार नहीं था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top