भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Falta Election | West Bengal Election News | फाल्टा में बीजेपी ने...


होमताजा खबरदेश

फाल्टा में ढह गया डायमंड हार्बर मॉडल! 100000 वोटों से जीत रहे BJP कैंडिडेट

Last Updated:

Falta Repoll Result: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान (Repoll) के नतीजे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. मतगणना के रुझानों में बीजेपी ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. भाजपा उम्मीदवार देबांशु पांडा (Debangshu Panda) लगभग 1 लाख वोटों के विशाल अंतर से प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने सीपीआई(एम), टीएमसी और कांग्रेस के उम्मीदवारों को पूरी तरह से पछाड़ दिया है. इस एकतरफा जीत पर बीजेपी गदगद है. बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने इसे ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ का पतन और बंगाल में पीएम मोदी के विजन की ऐतिहासिक जीत बताया है.

फाल्टा में ढह गया डायमंड हार्बर मॉडल! 100000 वोटों से जीत रहे BJP कैंडिडेटZoom

फाल्टा में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर

Falta BJP Massive Win: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट (Falta Election Result Live) पर हुए पुनर्मतदान में भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट तगड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं. 19 राउंड तक की काउंटिंग तक भाजपा के देबांग्शु पांडा लगभग एक लाख वोटों से आगे चल रहे हैं. रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना में भाजपा रिकॉर्ड तोड़ जीत की ओर अग्रसर है. फाल्टा की जनता ने एकतरफा रूप से भगवा दल पर अपना भरोसा जताया है.

चुनाव आयोग के ताजा रिपोर्ट में देबांशु पांडा ने 1,37,718 वोट हासिल कर लिए हैं. वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 99,433 (लगभग एक लाख) वोटों के मार्जिन से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPI(M) के शंभू नाथ कुर्मी हैं, जिन्हें अब तक 38,285 वोट मिले हैं. वहीं, राज्य की सत्ताधारी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है; वह महज 7,440 वोटों के साथ काफी पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला को भी मात्र 9,763 वोट ही हासिल हुए हैं. यह आंकड़े फाल्टा में ‘कमल’ की निर्विवाद आंधी की गवाही दे रहे हैं.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top