भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Giridih Chain Snatching | Bike Robbers CCTV Police Investigation



गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बरगंडा मोहल्ले में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पीड़िता शांति देवी (पति विजय सिंह) अपने रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं। रिश्तेदार का घ

.

शांति देवी ने बताया कि जब वह पैदल अपने घर के मुख्य दरवाजे के पास पहुंचीं, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक तेजी से आए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, बाइक के पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

शोर मचाने पर जुटे लोग, CCTV जांच रही पुलिस

घटना के तुरंत बाद महिला ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग और उनके परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक वे काफी दूर निकल चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पीड़िता व स्थानीय लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पीड़िता के अनुसार छीनी गई सोने की चेन की कीमत 3 लाख 36 हजार रुपए से अधिक है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top