भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Gopalganj SHO Extortion Case Analysis। IPS Vinay Tiwari Gopalganj Action। IPS विनय...


होमताजा खबरदेश

IPS विनय ने बताया कैसे रक्षक से भक्षक बनी बिहार पुलिस, देश का खाखी का यही हाल

Last Updated:

Gopalganj SHO Extortion Case Analysis: बिहार के गोपालगंज में एसपी विनय तिवारी के कड़े एक्शन ने पुलिस के बेगुनाहों से अवैध वसूली के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. जहां तत्कालीन जादोपुर थानेदार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. पूर्व में भी कई मामलों में अदालतों ने दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा तक सुनाई है. यह घटना दर्शाती है कि देश में निष्पक्ष जांच, कड़े कदम और सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्देशित पुलिस रिफॉर्म्स को प्रभावी ढंग से लागू करना बेहद जरूरी है.

IPS विनय ने बताया कैसे रक्षक से भक्षक बनी बिहार पुलिस, देश का खाखी का यही हालZoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जब कानून के रखवाले ही कानून को नीलाम करने लगें और रक्षक बनकर भक्षक की भूमिका निभाने लगें तो आम नागरिक का न्याय व्यवस्था पर से भरोसा उठना स्वाभाविक है. देश भर में समय-समय पर खाकी वर्दी के रक्षक से भक्षक बनने के भयानक मामले सामने आते रहे हैं. चाहे वो साल 2009 का उत्तराखंड में निर्दोष छात्र का फर्जी एनकाउंटर हो या 2020 लॉकडाउन में तमिलनाडु का चर्चित जयराज-बेनिक्स हत्याकांड. कई संगीन मामलों में अदालतों ने पुलिसकर्मियों की हैवानियत पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें फांसी तक की सजा सुनाई है. इसी काले अतीत और पुलिस सुधारों की भारी जरूरत के बीच बिहार के गोपालगंज में एसपी विनय कुमार की सख्त कार्रवाई ने एक बार फिर थानों में चल रहे वसूली और फर्जीवाड़े के रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है.

बिहार के गोपालगंज जिले में जादोपुर थानेदार अनिल कुमार राम और उनके सहयोगियों ने गांजे की बरामदगी की आड़ में बेतिया से गाय खरीदने आई एक महिला और उसकी बेटी समेत निर्दोषों को करीब 36 घंटे तक गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखा और 1.80 लाख रुपये की अवैध उगाही की. इस मामले में शिकायत मिलने पर एसपी साहब ने डीएसपी से निष्पक्ष जांच कराई और आरोप साबित होते ही अपने ही थानेदार, चालक, चौकीदार और बिचौलिये को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top