Last Updated:
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में महंगाई, बिजली जैसे बुनियादी हकों की आवाज उठा रही जनता पर मुनीर की सेना खून की होली खेल रही है. सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 30 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस बर्बरता पर भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दी है कि PoK में हो रहे जुल्म को पूरी दुनिया देख रही है और मानवाधिकारों के इस हनन के लिए पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने जवाबदेह होना पड़ेगा.
विदेश मंत्रालय की पाकिस्तान को चेतावनी
नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में इस समय जुल्म और हैवानियत का खूनी खेल चल रहा है. रोटी, बिजली और हक की आवाज उठाने वाले बेकसूर नागरिकों पर मुनीर की सेना गोलियां बरसा रही है. पाकिस्तान की आर्मी अब तक 30 से ज्यादा लोगों की लाशें बिछा चुकी है और 200 से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. अब पीओके के लोगों की चीख-पुकार सुनकर भारत दहाड़ पड़ा है. विदेश मंत्रालय ने इस बर्बरता पर पाकिस्तान को सीधी और सख्त चेतावनी दी है कि दुनिया सब देख रही है और इंसाफ होना चाहिए.
PoK मुनीर ने बिछाईं 30 लाशें!
कब्जे वाले कश्मीर को अपना बताने वाले पाकिस्तानी हुक्मरान आज अपने ही लोगों के खून के प्यासे हो चुके हैं. रावलकोट शहर में खुलेआम नागरिकों पर गोलियां बरसाई गई हैं. सड़कों पर चारों तरफ लाशें बिछी हुई हैं और मुनीर सरकार इस बर्बरता को छुपाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है.
भारत की खुली चेतावनी: ‘दुनिया देख रही है, इंसाफ होगा!’
इस खूनी खेल के बाद अब भारत ने पाकिस्तान को बहुत ही कड़े शब्दों में ललकारा है. विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ-साफ कह दिया है कि PoK में जो कुछ भी हो रहा है, उसे पूरी दुनिया देख रही है. भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह अपने अत्याचारों और जुल्मों के लिए तैयार रहे, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय उसे इन पापों के लिए जरूर जिम्मेदार ठहराएगा! भारत की इस दो टूक चेतावनी से इस्लामाबाद में हड़कंप मचना तय है.
पाकिस्तान में नाकामी छुपाने के लिए फर्जी खबरों का ड्रामा!
भारत ने पाकिस्तान के उस गंदे खेल को भी बेनकाब कर दिया है, जिसके तहत वो अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने दुनिया को बताया है कि पाकिस्तान लगातार फर्जी खबरों, एडिटेड वीडियो और झूठे प्रोपेगैंडा का सहारा ले रहा है. ये सब अपनी इज्जत बचाने और मानवाधिकारों के भयानक उल्लंघन से लोगों का ध्यान भटकाने का एक घटिया तरीका है. पाकिस्तान का ये झूठ अब किसी भी हाल में काम नहीं आने वाला है और दुनिया उनके काले कारनामों को देख रही है.
जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है!
भारत ने एक बार फिर दुनिया को ये स्पष्ट कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अटूट और अभिन्न हिस्सा है. PoK में जो बेकसूर नागरिक मारे जा रहे हैं और उन पर जो जुल्म हो रहा है, उस पर भारत की पैनी नजर है. पाकिस्तान चाहे जितने झूठ फैला ले, चाहे जितने पैंतरे बदल ले लेकिन उसके अत्याचारों का सच अब दुनिया से छुप नहीं सकता.
मानवाधिकारों की सरेआम धज्जियां!
PoK में इंटरनेट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, ताकि जुल्म की ये खौफनाक तस्वीरें बाहर न आ सकें. वहां के लोगों का जीना मुहाल हो रखा है. जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर बैन लगाकर लोगों की आवाज को हमेशा के लिए कुचलने की कोशिश की जा रही है. महंगाई, बेरोजगारी और बिजली की भारी किल्लत से जूझ रही जनता जब भी अपने हक के लिए सवाल पूछती है, तो उन्हें गोलियों से भून दिया जाता है. ये मानवाधिकारों का सबसे बड़ा और नंगा रूप है जो पाकिस्तान में चल रहा है.
About the Author
Utkarsha Srivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of News18 Hindi. With over a decade of extensive experience in hindi digital media, sh…और पढ़ें