भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jharkhand Student Protest Photos Update; PSC Exam Scam – CBI ED


  • Hindi News
  • National
  • Jharkhand Student Protest Photos Update; PSC Exam Scam CBI ED | Hemant Soren

रांची18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड में PSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्र रांची में आंदोलन कर रहे हैं। वे सरकार से बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने शर्त रखी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद बात करें और उस दौरान कम दो मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहें। छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि बुधवार को सरकार का प्रस्ताव लेकर आए SDO ने छात्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम मांगे हैं। इसके बाद बैठक की तारीख और समय तय होगा। छात्रों का आरोप है कि सरकार सिर्फ 5 सदस्यीय टीम बुलाकर आंदोलन को कमजोर करना चाहती है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का धरना 13वें दिन भी जारी है। देवेंद्र नाथ महतो समेत 6 छात्र अनशन पर हैं। वे मामले में CBI-ED जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं CID ने बुधवार देर रात पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक 19 लोगों की पकड़े जा चुके हैं।

प्रदर्शन से जुड़ी 3 तस्वीरें…

प्रदर्शनकारी छात्र 25 जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं। यहां पर रोजाना छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है।

प्रदर्शनकारी छात्र 25 जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं। यहां पर रोजाना छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है।

अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने बुधवार को वीडियो कॉल पर सोनम वांगचुक से बातचीत की।

अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने बुधवार को वीडियो कॉल पर सोनम वांगचुक से बातचीत की।

अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल गिर गया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें स्लाइन चढ़ाई।

अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल गिर गया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें स्लाइन चढ़ाई।

छात्र क्यों कर रहे हैं आंदोलन

2 जुलाई को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 2,204 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए। इसके बाद 18 से 20 जुलाई के बीच मेंस परीक्षा होनी थी।

रिजल्ट आने के बाद कई उम्मीदवारों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। उनका कहना था कि कट-ऑफ जारी नहीं की गई। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक उम्मीदवार की कथित OMR शीट वायरल हुई।

दावा किया गया कि उसने सिर्फ 48 सवाल हल किए, फिर भी वह मेंस के लिए चुन लिया गया। वहीं, रिजल्ट पर आयोग के अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर भी सवाल उठे। विवाद बढ़ने के बाद JPSC ने मेंस परीक्षा रद्द कर दी।

छात्र आंदोलन से जुड़े कल के बड़े अपडेट्स

  • मुख्यमंत्री की वार्ता का संदेश लेकर एसडीओ कुमार रजत और एडीएम धनंजय कुमार बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने छात्रों को सीएम का संदेश दिया।
  • सीएम ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी बनाई। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को शामिल किया गया है।
  • सीएम ने बुधवार दोपहर अपने आवास पर इन मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें छात्रों से बातचीत पर चर्चा हुई। इसके बाद छात्र नेताओं को बातचीत का बुलावा भेजा गया। लेकिन वार्ता पर सहमति नहीं बन सकी।
  • छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 2 अगस्त से अन्न-जल छोड़ रखा था। सोनम वांगचुक ने देवेंद्र से वीडियो कॉल पर बात की। उनकी अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने पानी पिया, लेकिन कहा कि उनका अनशन जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top