भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Kalyan Banerjee Attacked | अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी के एक और...


होमताजा खबरदेश

अभिषेक बनर्जी के बाद TMC के एक और बड़े नेता पर हमला, कल्याण बनर्जी से मारपीट

Last Updated:

Kalyan Banerjee Attacked: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के साथ हुगली जिले में कथित तौर पर मारपीट की गई. प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की. आरोप है कि इसी दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई और सांसद के साथ धक्का-मुक्की तथा मारपीट की गई.

ख़बरें फटाफट

अभिषेक बनर्जी के बाद TMC के एक और बड़े नेता पर हमला, कल्याण बनर्जी से मारपीटZoom

पश्चिम बंगाल में सियासी तनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक और वरिष्ठ नेता पर हमले की खबर सामने आई है. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के साथ हुगली जिले में कथित तौर पर मारपीट की गई. घटना उस समय हुई जब वह चंडीतला थाने में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ज्ञापन सौंपने जा रहे थे.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रास्ते में कुछ प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी का विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की. आरोप है कि इसी दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई और सांसद के साथ धक्का-मुक्की तथा मारपीट की गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने कल्याण बनर्जी को घेर लिया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया.

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब शनिवार को ही में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी. अब पार्टी के एक और बड़े चेहरे कल्याण बनर्जी पर हुए हमले ने राज्य की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है.

टीएमसी नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

About the Author

Saad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top