भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Kerala CM| rahul gandhi| kerala congress| केरल मुख्यमंत्री पद पर रार, कांग्रेस...


होमताजा खबरदेश

केरल मुख्यमंत्री पद पर रार, कांग्रेस के 3-3 दावेदार, मगर राहुल का चहेता आगे

Last Updated:

Kerala CM race: केरल में कांग्रेस के भीतर सीएम पद को लेकर खींचतान चल रही है. इस रेस में राहुल गांधी के चहेते और 6वीं बार व‍िधायक चुने गए वी डी सतीशन का नाम सबसे आगे चल रहा है जबक‍ि व‍िधायक के सी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला को भी सीएम बनाना चाहते हैं.

केरल मुख्यमंत्री पद पर रार, कांग्रेस के 3-3 दावेदार, मगर राहुल का चहेता आगे Zoom

केरल में सीएम पद पर 3-3 उम्‍मीदवार हैं.

Kerala CM Battle: तमिलनाडू में भारी-भरकम सीटें लाने वाली थलापति विजय की पार्टी टीवीके सरकार इसलिए नहीं बना पा रही क्योंकि बहुमत नहीं है लेकिन केरल में कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद सरकार बनाने में दिक्कतें आ रही हैं. केरल में मुख्यमंत्री पद के चक्कर में घमासान मचा हुआ है. सीएम पद के लिए कांग्रेस के 3-3 नाम रेस में दौड़ रहे हैं और इन्हें अलग-अलग धड़े का समर्थन मिल रहा है.

केरल में वेणुगोपाल बनाम वी डी सतीशन बनाम रमेश चेन्निथला का नाम जोरों से चल रहा है. तीनों के ही चहेते अपने-अपने सीएम पर के उम्मीदवार को सत्ता की कुर्सी पर देखने के लिए उतावले हो रहे हैं.

कांग्रेस गठबंधन यूडीएफ के सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि केरल में कांग्रेस की मुख्य सहयोगी पार्टियां चाहती हैं कि कांग्रेस नेता वी डी सतीशन मुख्यमंत्री बनें. जबकि अलग-अलग विधायक केसी सी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के नाम पर सहमति जाहिर कर रहे हैं.

जबकि आईयूएमएल, आरएसपी और केरल कांग्रेस और राहुल गांधी चाहते हैं कि केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन बनें.

केरल में वीडी सतीशन को सीएम बनाने के पीछे कांग्रेस की तरफ से कई तर्क भी दिए गए हैं. पहला तर्क ये है कि कांग्रेस का मुख्यमंत्री विधायकों में से हो, और वीडी सतीशन लगातार छठी बार विधायक बने हैं. वे काफी योग्य और अनुभवी हैं.

दूसरा, वी डी सतीशन ने 5 साल विपक्ष के नेता के तौर पर मेहनत की है इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाना ही चाहिए.

तीसरा, कांग्रेस ने केरल में नीतिगत फैसला लिया था कि कोई सांसद चुनाव नहीं लड़ेगा, ऐसे में मुख्यमंत्री फिर कोई सांसद कैसे बन सकता है. किसी विधायक को ही सीएम बनाना चाहिए.

चौथा कारण यूडीएफ ने बताया है कि कांग्रेस के सहयोगी दल नहीं चाहते कि उपचुनाव में जाया जाए, क्योंकि अगर के सी वेणुगोपाल सीएम बनते है तो उपचुनाव कराना होगा क्योंकि वे अभी मौजूदा विधायक नहीं है, सांसद हैं, ऐसे में उन्हें सीएम बनाने के लिए विधायक का चुनाव लड़ना पड़ेगा और इसके लिए उपचुनाव कराने होंगे.

गौर करनेवाली बात है कि कांग्रेस के ज्यादा विधायकों का समर्थन भले ही के सी वेणुगोपाल के पक्ष में हो लेकिन कांग्रेस के सहयोगी दलों को लगता है कि वीडी सतीशन को बनना चाहिए

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top