भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Marwari Mahila Samiti distributed slippers, umbrellas and food items in Sabartola.


धालभूमगढ़20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़

प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांधघुटु सबरटोला में गुरुवार को धालभूमगढ़ मारवाड़ी महिला समिति (झारखंड प्रदेश, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अंतर्गत) की ओर से सराहनीय व पुनीत कार्य का आयोजन किया गया। समिति की महिलाओं ने सबरटोला पहुंचकर अत्यंत पिछड़े और जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत व खाद्य सामग्री का वितरण किया। भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए समिति द्वारा सबर समुदाय के 132 लोगों के बीच मुख्य रूप से नए चप्पल और धूप-बारिश से बचाव के लिए छातों का वितरण किया गया। इसके साथ ही, गर्मी में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सभी ग्रामीणों को ठंडा व शरबत पिलाया गया। बच्चों व बड़ों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। राहत सामग्री पाकर सबर परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

मौके पर कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत के मुखिया विलासी सिंह समिति की ओर से मनीषा अग्रवाल, सीमा, विमला अग्रवाल, कलावती, मंजू, पिंकी, प्रीति, श्वेता, राखी, लक्ष्मी अग्रवाल, डॉली, सुनीता और निशा अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय भूमिका निभायी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top