भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

NEET PG 2026 Exam Cancelled at Jaipur Center


  • Hindi News
  • Career
  • NEET PG 2026 Exam Cancelled At Jaipur Center | Controversy & Re exam

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

30 अगस्त को NEET PG-2026 की परीक्षा आयोजित की गई। इस एग्जाम में कुछ सेंटर्स पर एग्जाम ले दौरान गड़बड़ी सामने आई।

जयपुर के सीतापुरा में NEET PG-2026 के ION डिजिटल जोन सेंटर पर कंप्यूटर बार-बार बंद हुए, जिससे परीक्षा प्रभावित हुई। कैंडिडेट्स का आरोप है कि दो घंटे में 10 बार परीक्षा रुकी।

एक घंटे देर से शुरू हुई परीक्षा

कैंडिडेट्स के मुताबिक, परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन इसे करीब 10 बजे शुरू किया गया। बार-बार बंद होने के बाद कुछ कंप्यूटर्स को फिर से स्टार्ट करने के बाद स्क्रीन पर 3 से 4 सवाल ही दिखाई दिए।

जबकि कुछ कैंडिडेट्स के सिस्टम पर 5 से 6 सवाल आने के बाद फिर कंप्यूटर बंद हो गए। कैंडिडेट्स का आरोप है कि सेंटर के स्टाफ ने टेक्निकल खराबी का कोई कारण भी नहीं बताया।

दावा- कैंडिडेट्स को FIR की धमकी दी

विरोध कर रहे कैंडिडेट्स ने आरोप लगाया- पुलिस से मामले की शिकायत की तो विरोध प्रदर्शन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। छात्रों का दावा है कि उनसे कहा गया कि यदि वे बाहर प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।

ACP ललित शर्मा के मुताबिक, अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि सेंटर का सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि कुछ कैंडिडेट्स के कंप्यूटर खुल रहे थे जबकि दूसरों के नहीं, जिससे परीक्षा में रुकावट आई।

न ही पीने का पानी था, न ही पंखे चले

परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स का आरोप है कि परीक्षा हॉल के अंदर ठंडक का सही इंतजाम नहीं था। न तो ठीक से एयर-कंडीशनिंग थी और न ही पंखे या कूलर थे। पीने के पानी का इंतजाम भी ठीक नहीं था।

कैंडिडेट्स ने इस बात पर भी चिंता जताई कि इस रुकावट का उनकी रैंक पर क्या असर पड़ सकता है। उनका तर्क था कि एक नंबर भी रैंक और उसके बाद मेडिकल स्पेशलिटी और कॉलेज चुनने के विकल्प पर बड़ा असर डाल सकता है।

NBEMS ने दोबारा परीक्षा की घोषणा की

कैंडिडेट्स ने पेपर लीक की भी आशंका जताई है। परीक्षा खत्म होने के बाद कैंडिडेट्स ने सेंटर के बाहर विरोध-प्रदर्शन भी किया। इसके बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा की घोषणा की।

अब दोबारा ये परीक्षा 5 सितंबर को होगी। NBEMS ने iON डिजिटल जोन iDZ, सीतापुरा के लिए ये तारीख घोषित की है। टेस्ट सेंटर 41,682 और 41,683 पर बिजली कटौती की समस्या से प्रभावित हुए थे। अब ये परीक्षा 5 सितंबर को होगी।

2.66 लाख कैंडिडेट्स ने दी परीक्षा

NEET PG 2026 30 अगस्त को देशभर के 399 शहरों में आयोजित की गई थी। इसमें 2.66 लाख डॉक्टर शामिल हुए थे।

NBEMS ने इस साल फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सख्त कदम उठाए थे और लाइव CCTV मॉनिटरिंग भी की थी।

NBEMS ने इसी साल से ही शिफ्ट में परीक्षा करवाने का नियम जारी किया था

केंद्र सरकार ने इससे पहले 2 अगस्त को NEET-PG 2026 में बड़ा सुधार करते हुए अब परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का ऐलान किया था। ये फैसला परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया था।

कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर चुनने का ऑप्शन भी दिया

अगस्त में ही एग्जाम सेंटर की संख्या बढ़ाने और सेंटर चुनने का नियम बनाया था। कैंडिडेट्स को घर के नजदीक सेंटर मिल सके इसलिए कैंडिडेट्स को तीन राज्य चुनने की सुविधा दी गई थी

———————-

ये खबर भी पढ़ें..

5 कॉलेजों में कैंटीन खिला रहे थे एक्सपायरी खाना:गलत लेबलिंग और एक्सपायर्ड फूड मिलने पर नोटिस- ये हैं फूड सेफ्टी के नियम

कर्नाटक के 5 मेडिकल कॉलेजों की कैंटीन्स छात्रों को एक्सपायरी डेट का खाना परोसे रहे थे। शनिवार को फूड सेफ्टी विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top