Last Updated:
Nisha Bhagat Suicide Case: निशा भगत आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है. सीबीआई ने पिठौरिया थाना में दर्ज मामले को टेकओवर कर एफआईआर दर्ज की है. निशा ने 6 नवंबर को रांची स्थित आवास पर आत्महत्या की थी.
निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई ने अजय और ज्योत्सना को बनाया अभियुक्त.
Nisha Bhagat Suicide Case: निशा भगत आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई की टीम ने शुरू कर दी है. मामले में पिठौरिया थाने में दर्ज मामले को टेकओवर करते हुए सीबीआई की टीम जांच को नए सिरे से शुरू कर दी है. वही पुलिस के द्वारा मामले में जो साक्ष्य अबतक संकलित किए गए है. उसे भी सीबीआई की टीम ने मांगा है ताकि प्राथमिक जांच में जो तथ्य सामने आए है. पुलिस को जो तथ्य मिले हैं, उसके आधार पर कड़ियों को जोड़ने और नए साक्ष्य के संकलन को लेकर सीबीआई ने जांच शुरू की है.
अजय-ज्योत्सना नामजद, अन्य बने अभियुक्त
सीबीआई की विशेष अपराध शाखा-1 ने निशा भगत आत्महत्या मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है. सीबीआई ने एफआईआर नंबर RC0482026S0007 दर्ज किया है. इस मामले में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा को नामजद सहित अन्य को अभियुक्त बनाया गया है. मामले में सीबीआई की टीम जांच में जुटी है. इसी सिलसिले में सीबीआई की टीम अजय तिर्की जो इस पूरे मामले से जुड़े एक नामजद आरोपी है. उनके घर भी सीबीआई की टीम पहुंची है. बाहर पुलिस का पहरा है. ताकि कोई भी शख्स न तो अंदर जा सके और न ही बाहर आ सके.
निशा ने लाइव वीडियो में लगाया था ये आरोप
बता दें कि 6 नवंबर को रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के डहूटोली स्थित अपने आवास पर ही निशा भगत ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आकर रोते हुए अपनी परेशानियां साझा की थीं. इस लाइव वीडियो में उन्होंने जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. साथ ही पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए थे. वीडियो के दौरान उन्होंने अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा का नाम भी लिया था. उनपर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया था.
एसआईटी का भी गठन
घटना के बाद रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. एसआईटी का भी गठन किया गया था. हालांकि परिजनों ने इसपर आपत्ति जाहिर की थी. मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी. जिसपर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए मामला सीबीआई के हैंडओवर किया था.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …