- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Ranchi
- Only Authorized Orders Will Be Valid…Students Should Not Trust Unauthorized E mails Or Messages Received On Social Media.
रांची19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

विवि ने जारी किया पत्र।
झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) के नाम पर छात्रों से ट्रेनिंग और रजिस्ट्रेशन के नाम पर स्टूडेंट्स से 3-3 हजार रुपए जमा कराने के ई-मेल की खबर को दैनिक भास्कर में शनिवार को प्रमुखता से प्रकाशित हुई।
इसके बाद विवि प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार को विवि द्वारा सभी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि किसी भी अनधिकृत ई-मेल, या अन्य माध्यम से भेजे गए संदेशों पर भरोसा नहीं करें। केवल रजिस्ट्रार द्वारा हस्ताक्षरित और विश्वविद्यालय के अधिकृत माध्यमों से जारी आदेश ही मान्य होंगे।
यह है पूरा मामला
जेयूटी के अंतर्गत के 60 से अधिक इंजीनयिरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों को एक ई-मेल मिला था, जिसमें 40 घंटे की प्लेसमेंट ट्रेनिंग के लिए 3-3 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। खबर सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी ने नोटिस जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि यदि प्रशिक्षण, रजिस्ट्रेशन या शुल्क से संबंधित सूचना प्राप्त होती है और उसमें किसी प्रकार का संदेह हो तो छात्र सीधे रजिस्ट्रार कार्यालय या प्लेसमेंट सेल से संपर्क कर उसकी पुष्टि करें।
