भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Petrol Diesel Price hike News: चुनावी राहत खत्‍म, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा! राहुल...


होमताजा खबरदेश

चुनाव खत्‍म, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा! राहुल गांधी के दावे पर क्‍या बोली सरकार

Last Updated:

क्‍या बंगाल चुनाव के बाद सच में पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने वाली हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीड‍िया पर यह दावा क‍िया. सरकार का भी इस पर जवाब आया. सरकार ने साफ कहा क‍ि कीमतें बढ़ाने का कोई प्‍लान नहीं है. अफवाह पर न जाएं.

चुनाव खत्‍म, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा! राहुल गांधी के दावे पर क्‍या बोली सरकारZoom

पेट्रोल डीजल की कीमतों पर सरकार का बड़ा बयान आया.

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने की कगार पर हैं और इसी के साथ देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनाव खत्म होते ही आम आदमी की जेब पर महंगाई का बम फटने वाला है. हालांकि, सरकार ने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल अफवाह करार दिया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए तंज कसा. उन्होंने लिखा, चुनावी राहत अब खत्म होने वाली है और महंगाई की गर्मी के लिए तैयार हो जाइए. राहुल गांधी का इशारा पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को होने वाली आखिरी चरण की वोटिंग की तरफ था. उन्होंने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता था, तब सरकार ने मुनाफा कमाया और अब जब कीमतें बढ़ी हैं, तो इसका बोझ सीधे जनता पर डालने की तैयारी है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top