Last Updated:
Petrol-Diesel Price : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल आना शुरू हो गया है और इसका असर देश में जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें आज नीचे आई हैं. देश के ज्यादातर शहरों में आज तेल के दाम घट गए हैं.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दिख रही है.
नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव दिख रहा है. इस दौरान ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव इस हफ्ते की शुरुआत में 91 डॉलर के आसपास था, जो अब 95 डॉलर से भी ज्यादा पहुंच चुका है. इसका असर आज सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है. आज कई शहरों में तेल के बढ़े हैं तो कुछ में कीमतें नीचे आई हैं. हालांकि, देश के चारों महानगरों में खुदरा तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 101.73 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 14 पैसे गिरकर होकर 95.22 रुपये लीटर पहुंच गया है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 13 पैसे सस्ता होकर 102.84 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 13 पैसे गिरावट के साथ 95.51 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 87 पैसे सस्ता होकर 113.37 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 84 पैसे गिरावट के साथ 99.36 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में उछाल दिख रहा है. ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 95 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी चढ़ा है और ग्लोबल मार्केट में अब 92.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 108.01 रुपये और डीजल 99.78 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– गाजियाबाद में पेट्रोल 101.73 रुपये और डीजल 95.22 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 102.84 रुपये और डीजल 95.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें