भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

PM मोदी की रात में हाई लेवल मीटिंग, अमित शाह-नितिन नबीन भी...


होमताजा खबरदेश

PM मोदी ने अमित शाह-नितिन नबीन संग की अहम बैठक, ढाई घंटे तक क्या हुआ?

Last Updated:

PM Modi News: मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की करीब ढाई घंटे तक हाई लेवल बैठक हुई. बैठक में संगठन विस्तार, चुनावी राज्यों की रणनीति, संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा की गई. सूत्रों के अनुसार, एनसीपी (शरद पवार गुट) के सांसदों के समर्थन और महत्वपूर्ण विधेयकों पर सहयोग को लेकर भी मंथन हुआ, जिससे मानसून सत्र में सरकार का संख्या बल मजबूत करने की रणनीति बनाई गई.

PM मोदी ने अमित शाह-नितिन नबीन संग की अहम बैठक, ढाई घंटे तक क्या हुआ?Zoom

पीएम मोदी ने ढाई घंटे तक हाई लेवल मीटिंग की.

PM Modi Meeting: मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने एक हाई लेवल बैठक की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर यह बैठक बुधवार रात को हुई. पीएम मोदी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की यह उच्च स्तरीय बैठक करीब ढाई घंटे तक चली. इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे. इस बैठक का मकसद भाजपा के संगठन की नई टीम की रूपरेखा तैयार करना और मानसून सत्र की तैयारी करना था.

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में संगठन विस्तार, चुनावी राज्यों में प्रचार की रणनीति और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दों पर अहम चर्चा हुई. यह बैठक करीब ढाई घंटे तक चली. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने एनसीपी शरद पवार गुट पर भी चर्चा की. भाजपा नेतृत्व एनसीपी शरद पवार गुट सांसद सुप्रिया सुले के ताजा बयान के बाद एक अहम रणनीति पर काम कर रहा है. एनसीपी के सारे आठों सांसदों का समर्थन जुटाने पर भी चर्चा हुई.

शरद पवार पर भी चर्चा

इसके अलावा शरद पवार की पार्टी के सारे वरिष्ठ नेताओं को एनडीए में शामिल करने की पार्टी की फ़िलहाल योजना नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में शरद पवार की जो मुलाक़ात महाराष्ट्र सीएम से हुई है, पार्टी की इस मंशा से उनको अवगत करा दिया गया है. इतना ही नहीं, परिसीमन और महिला आरक्षण के अलावा अन्य महत्वपूर्ण बिल पर भी सरकार एनसीपी सांसदों के समर्थन का आश्वासन लगभग ले चुकी है.

मानसून सत्र में होगा कमाल?

पार्टी की रणनीति के मुताबिक, मानसून सत्र के पूरे कार्यकाल में एनसीपी (शरद पवार गुट) सांसदों के साथ रहने से एक ओर संख्या बल में सरकार को बड़ा फ़ायदा मिलेगा. दूसरी ओर विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक दबाव भी बनाने में सरकार कामयाब रहेगी. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में यह साफ हो गया कि एनडीए बैठकों में शरद पवार एनसीपी गुट के सांसद हिस्सा नहीं लेंगे बल्कि महत्वपूर्ण बिल पर सरकार का सपोर्ट करेंगे.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top