भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Ranchi Top Schools: रांची के इन स्कूलों से निकलते हैं नेशनल टॉपर,...


Last Updated:

Ran chi Top Schools: रांची के ऑक्सफोर्ड पब्लिक, डीपीएस, जेवीएम श्यामली और एलए गार्डन जैसे स्कूलों से भव्या रंजन, अवनी समेत कई नेशनल टॉपर और आईआईटी टॉपर निकले हैं. इन स्कूलों में हर माता-पिता अपने बच्चों का एडमिशन कराना चाहते हैं.

झारखंड की राजधानी रांची के कुछ स्कूल हैं. जहां से नेशनल टॉपर निकलते हैं. जिनमें सबसे पहला नाम आता है ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का. इस बार आर्ट्स टॉपर इसी स्कूल से 99.9% लकार भव्या रंजन निकले हैं तो डीपीएस स्कूल की अवनी कमर्स टॉपर बनी हैं, पूरा हंड्रेड परसेंट मार्क्स लाकर. इसके अलावा एल ए गार्डन स्कूल है, जो कि काफी सस्ता और छोटा स्कूल है, लेकिन यहां से आईआईटी टॉपर्स बच्चे निकलते हैं.

इसमें सबसे पहले रांची का ऑक्सफोर्ड स्कूल आता है. यहां पर अगर आपको एडमिशन लेना है तो कम से कम 85-90% मार्क्स तो होना ही चाहिए. खासतौर पर कॉमर्स की पढ़ाई के लिए यह स्कूल काफी टॉप माना जाता है. यहां से इस बार भव्या रंजन 99.9% लाकर पूरे देश भर की टॉपर बनी हैं. इसके अलावा भी यहां पर हर साल 95% लाकर बच्चे काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं.

इसके बाद आप आ सकते हैं रांची के डीपीएस स्कूल में, जो कि पूरे झारखंड का ही टॉप स्कूल माना जाता है. यहां की अवनी ने कॉमर्स में 500 में 500 लाकर पूरे देश भर की टॉपर बनी हैं. ऐसे में कॉमर्स की पढ़ाई के लिए भी यह काफी बेस्ट माना जाता है. हालांकि, यहां से स्टेट के साइंस टॉपर भी निकलते हैं. ऐसे में आप यहां पर अपने बच्चों को पढ़ने के बारे में निश्चित तौर पर सोच सकते हैं, लेकिन यहां पर एडमिशन के लिए कम से कम 95% के ऊपर होना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा आप आ सकते हैं रांची के जेवीएम शायमलि स्कूल में, यह वही स्कूल है. जहां से महेंद्र सिंह धोनी भी पढ़कर निकले हैं और पिछले साल यूपीएससी इंडियन फॉरेन सर्विस क्रैक करने वाली कनिका भी यही से पढ़कर निकली हैं. बता दें कि, कनिका ने पूरे भारत में नंबर वन स्थान लाई थी. इसके बाद एक बार फिर से यह स्कूल चर्चा में आया था. ऐसे में टॉपर निकलने की इस स्कूल को भी फैक्ट्री कहा जाता है.

इसके बाद आप आ जाइए रांची के चुटिया स्थित एलए गार्डन स्कूल में. वैसे तो यह बहुत ही छोटा स्कूल और सस्ता भी है. आपको लगेगा इतना साधारण स्कूल क्या करेगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां से कई सारे बच्चे आईआईटी टॉपर्स निकले हैं, जो सीधा आईआईटी बॉम्बे तक गये हैं. इसके अलावा आप डीएवी कद्रू भी आ सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top