भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

RSS दफ्तर अटैक केसः ISI चला रही थी ‘ऑपरेशन UP’, लखनऊ में...


Last Updated:

रांची के RSS दफ्तर में 16 जून की रात पेट्रोल बम फेंका गया. मामले में गिरफ्तार हुए दो आरोपियों ने कई राज उगले हैं. वह पाकिस्तान के हेंडलर्स के संपर्क में थे. आरोपी अमन अंसारी का कहना है कि- लखनऊ में सीक्रेट मीटिंग होने वाली थी. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि क्या आतंकियों का अगला टारगेट लखनऊ से राम मंदिर अयोध्या जाने का था?

RSS दफ्तर अटैक केसः ISI चला रही थी 'ऑपरेशन UP', लखनऊ में होने वाली थी मीटिंगZoom

रांचीः झारखंड में RSS दफ्तर पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के कथित ‘ऑपरेशन यूपी’ और ‘ऑपरेशन पंजाब’ की बात सामने आई. पूछताछ में आरोपी अमन अंसारी ने बताया कि दुबई से भारत लौटने के बाद उसे पंजाब भेजा गया था. वहां उसे एक ‘बॉस’ से मिलना था. कुछ दिन पंजाब में रुकने के बाद वह वापस रांची लौट आया. इसके बाद ISI हैंडलरों की ओर से उसे और उसके साथी सैफ को लखनऊ जाने का ऑर्डर मिला था.

जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रेन से कानपुर होते हुए लखनऊ जाने के लिए निकले भी थे, लेकिन कोडरमा में ही रांची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जांच एजेंसियों का मानना है कि यदि दोनों लखनऊ पहुंच जाते तो वहां ISI से जुड़े किसी स्लीपर सेल सदस्य से मुलाकात होती.

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, लखनऊ में होने वाली इस बैठक का मकसद बेहद महत्वपूर्ण हो सकता था. पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वहां आरोपियों को कोई बड़ा टास्क सौंपा जाना था. इसी वजह से एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर ‘ऑपरेशन यूपी’ का वास्तविक उद्देश्य क्या था? जांचकर्ता इस एंगल से भी जांच कर रहे हैं कि कहीं लखनऊ के बाद अयोध्या जाने की कोई योजना तो नहीं थी.

डेढ़ लाख में हुई थी अटैक की डील
सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में सक्रिय संदिग्ध स्लीपर सेल की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. एजेंसियां उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं जो इस पूरे नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि RSS कार्यालय पर हमले को अंजाम देने के लिए कुल डेढ़ लाख रुपये की डील तय हुई थी. यह रकम तीनों आरोपियों के बीच बांटी जानी थी. शुरुआती भुगतान के तौर पर 10 हजार रुपये QR स्कैनर के जरिए भेजे गए थे. अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि भुगतान करने वाला व्यक्ति कौन था और पैसा कहां से आया.

2 ऑडियो की जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियां
सुरक्षा एजेंसियों के हाथ अमन अंसारी और उसके कथित पाकिस्तानी हैंडलर ‘राणा साहब’ के बीच हुई बातचीत के दो ऑडियो भी लगे हैं. इन ऑडियो में भविष्य में ‘बड़ा टास्क’ दिए जाने का जिक्र बताया जा रहा है. एजेंसियां ऑडियो की फोरेंसिक जांच कर रही हैं और पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश करने में जुटी हैं.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top