राजकीय श्रावणी मेला 2026 को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने शिवलोक परिसर में अत्याधुनिक ड्रोन शो का आयोजन किया।
.
डीसी सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रात्रि लगभग 7:30 बजे सैकड़ों ड्रोन एक साथ आसमान में उड़े। इसके साथ ही पूरी बाबा नगरी ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।
लगभग 20 से 25 मिनट तक चले इस शो में आधुनिक तकनीक और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
देखिए तस्वीरें…

ड्रोन शो के जरिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर की महिमा की गई।

श्रावणी मेले की ऐतिहासिक परंपरा की जानकारी दी गई।

ड्रोन शो से द्वादश ज्योतिर्लिंगों का महत्व बताया गया।

विभिन्न पौराणिक कथाओं को आकर्षक आकृतियों तथा रंग-बिरंगी रोशनी के माध्यम से आकाश में प्रदर्शित किया गया।
आसमान एक विशाल डिजिटल स्क्रीन में बदल गया
ड्रोन शो के जरिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर की महिमा, श्रावणी मेले की ऐतिहासिक परंपरा, द्वादश ज्योतिर्लिंगों का महत्व और विभिन्न पौराणिक कथाओं को आकर्षक आकृतियों तथा रंग-बिरंगी रोशनी के माध्यम से आकाश में प्रदर्शित किया गया। आसमान एक विशाल डिजिटल स्क्रीन में बदल गया, जहां अध्यात्म और इतिहास जीवंत हो उठे।
इस शो की एक विशेषता यह भी थी कि बाबा मंदिर की परिधि से लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक इस दृश्य का आनंद ले सके। डिजिटल रोशनी से सजे आसमान को देखकर लोगों ने जिला प्रशासन के इस अभिनव प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम जलार्पण व्यवस्था के साथ एक यादगार आध्यात्मिक अनुभव भी प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ड्रोन शो इसी दिशा में एक विशेष प्रयास है, जिसने श्रावणी मेले की भव्यता और आकर्षण को नई ऊंचाई दी है।

पहले दिन करीब 30 हजार कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया।
सावन के पहले दिन 30 हजार भक्तों ने चढ़ाया जल
वहीं, बाबाधाम में राजकीय श्रावणी मेला गुरुवार से शुरू हो गया। मेले के पहले दिन करीब 30 हजार कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। रिमझिम बारिश ने कांवरियों का उत्साह दोगुना कर दिया।