भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Suvendu Adhikari PA Shot Dead | सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ...


होमताजा खबरwest bengalKolkata

क्या टीएमसी की ‘गुंडा वाहिनी’ ने ली सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की जान?

Last Updated:

Suvendu Adhikari PA Shot Dead: पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमलावरों ने उन पर करीब 12 राउंड फायरिंग की. पश्चिम बंगाल बीजेपी ने पहले ही टीएमसी के ऊपर हिंसा की साजिश रचने का आरोप लगाया था.

क्या टीएमसी की 'गुंडा वाहिनी' ने ली सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की जान?Zoom

सुवेंदु अधिकारी के पीए का मर्डर, क्या मध्यमग्राम में सोची-समझी साजिश के तहत चली गोली?

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बुधवार रात बीजेपी के कद्दावर नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चंद्रनाथ पर बहुत करीब से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना उस वक्त हुई जब चंद्रनाथ अपना ऑफिस का काम खत्म करके घर लौट रहे थे. इस हत्याकांड ने पूरे बंगाल में हड़कंप मचा दिया है. बीजेपी ने पहले ही हिंसक घटनाओं को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए थे. पार्टी ने बयान में कहा कि टीएमसी की ‘गुंडा वाहिनी’ सूबे में अराजकता फैला रही है.

बाइक सवार हमलावरों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?

बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ के सिर, सीने और पेट में कई गोलियां लगी हैं. हमलावरों ने करीब 12 राउंड गोलियां चलाईं ताकि बचने की कोई गुंजाइश न रहे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमला इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top