भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

The dream of owning a house came true for 1,677 families on...



.

लोहरदगा, झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के तहत जिले में आवास योजनाओं के लाभुकों के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर आवास योजना के लाभुकों को नवनिर्मित पक्के मकानों में गृह प्रवेश कराया। इस दौरान उन्होंने लाभुक परिवारों को उपहार भेंट किए। नए घर की शुभकामनाएं दीं। लंबे समय से पक्के मकान का सपना देख रहे परिवारों के लिए यह अवसर खुशी और उत्साह से भरा रहा। उपायुक्त ने हेसल पंचायत में अबुआ आवास योजना के तहत अंजू देवी और रसीना खातून के नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कराया।

वहीं, सलगी पंचायत के लालू टोली में इसी योजना के पांच लाभुकों बासो देवी, सरिता देवी, रंजिता देवी, लालमुनि देवी, बसंती देवी को नए घरों में प्रवेश कराया। इसके अतिरिक्त बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत मोनिका देवी को भी नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कराया गया। बड़कीचांपी पंचायत में अबुआ आवास योजना की लाभुक ललिता देवी को भी नए आवास की चाबी मिली। गृह प्रवेश का अवसर भी मिला। राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर लोहरदगा जिले में कुल 1,677 लाभुकों को विभिन्न आवास योजनाओं के तहत नवनिर्मित मकानों में गृह प्रवेश कराया जा रहा है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1,005, अबुआ आवास योजना के 660, प्रधानमंत्री जनमन योजना के 10, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के दो लाभुक शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित, पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि आवास केवल एक भवन नहीं है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top