![]()
.
जिले में बुधवार (15 जुलाई) को आयोजित होने वाली सिविल डिफेंस एक्सरसाइज के तहत शाम 7:03 बजे से तीन मिनट तक पूरे जिले में ब्लैकआउट रहेगा। इसे लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने मंगलवार को समाहरणालय में तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सिविल डिफेंस, पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, आपदा प्रबंधन और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की जानकारी दी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह केवल मॉक ड्रिल का हिस्सा है। आमजन किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, घबराएं नहीं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तैयारियों और समन्वय की जांच करना है।
डीसी ने बताया कि मॉक ड्रिल का आयोजन उषा पेट्रोल पंप तथा मेडिकेंट अस्पताल, सेक्टर-12 में एक साथ किया जाएगा। अभ्यास के दौरान एयर रेड, बम विस्फोट और राहत एवं बचाव कार्यों का वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप प्रदर्शन होगा।