भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

UP Chunav 2027: कौन सी हैं वो सीटें जिनपर कांग्रेस ने ठोका...


Last Updated:

यूपी चुनाव 2027 में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है. न्यूज18 हिंदी को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी में मंगलवार को कांग्रेस लखनऊ में 3-3-2-2-1 वाले फॉर्मूले के साथ सपा के साथ मेज पर बैठेगी.

कौन सी हैं वो सीटें जिनपर कांग्रेस ने ठोका दावा? 3-3-2-2-1 वाला राहुल का प्लानZoom

लखनऊ. यूपी चुनाव 2027 से पहले मंगलवार को कांग्रेस और सपा पहली बार सीट शेयरिंग को लेकर आमने-सामने बैठकर बात करने जा रही है. इससे पहले सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने यूपी चुनाव और सीट बंटवारे की रणनीति पर मंथन किया. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता शामिल हुए. बैठक का मकसद सपा के सामने कांग्रेस की मांगों और दावेदारी को लेकर एक स्पष्ट रणनीति तैयार करना है.

कांग्रेस की रणनीति में इस बार पार्टी के मौजूदा सांसदों के संसदीय क्षेत्रों को विशेष महत्व दिया जा रहा है. पार्टी की तैयारी है कि जिन लोकसभा क्षेत्रों में उसके सांसद हैं, वहां विधानसभा की सीटों पर मजबूत दावेदारी पेश की जाए. इसके तहत सांसदों के संसदीय क्षेत्रों में आने वाली विधानसभा सीटों के साथ-साथ उन जिलों को भी प्राथमिकता दी जा रही है, जहां कांग्रेस का राजनीतिक और संगठनात्मक आधार मौजूद है. क्या अखिलेश यादव यह डील कंग्रेस के साथ कर पाएंगे.

कांग्रेस को ओपीएस ने ही दिया डूबा?

कांग्रेस कौन-कौन सीटें मांग रही हैं?

जानिए सीटों का बंटवारा दोनों के लिए कितनी बड़ी चुनौती बनने वाला है और कौन-कौन वो सीटें, जहां कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की रणनीति है कि जिन जिलों में पार्टी के सांसद हैं, वहां कम से कम तीन विधानसभा सीटों पर दावा किया जाए. कुछ जिलों में दो सीटों की मांग रखी जा सकती है, जबकि बाकी जिलों में कम से कम एक सीट पर कांग्रेस अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में है. यानी कांग्रेस 3-3-2-2-1 वाले प्लान पर कल लखनऊ में सपा नेताओं से बात करेगी.

कांग्रेस द्वारा मांगी जाने वाली संभावित सीटें

  1. सहारनपुर: गंगोह, नकुड़, बेहट और देहात
  2. रायबरेली: बछरावां, सरेनी, ऊंचाहार, सालोन और सदर
  3. अमेठी: तिलोई, गौरीगंज और जगदीशपुर
  4. सीतापुर : हरगांव , बिस्वा,सीतापुर और मिश्रिख
  5. प्रयागराज: उत्तरी, पश्चिमी और करछना
  6. बाराबंकी: जैदपुर,दरियाबाद और रामनगर
  7. वाराणसी: पिंडरा, कैंट,रोहनिया, अजगरा और सेवापुरी
  8. लखनऊ: सरोजनीनगर, मलिहाबाद और बक्शी का तालाब
  9. आगरा: खैरागढ़ और बाह
  10. कानपुर: कैंट, किदवई नगर, गोविंदनगर और घाटमपुर
  11. महाराजगंज : फरेंदा और नौतनवा
  12. कुशीनगर : तमकुहीराज और फाजिलनगर
  13. देवरिया : रुद्रपुर और सलेमपुर
  14. प्रतापगढ़ : रामपुर खास और सदर
  15. फतेहपुर : बिंदकी
  16. बांदा: नरैनी
  17. उन्नाव : बांगरमऊ
  18. हरदोई : बिलग्राम मलवां
  19. बदायूं: बिल्सी
  20. बलरामपुर : उतरौला
  21. गोंडा : गौरा
  22. सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़
  23. संतकबीरनगर : खलीलाबाद

राहुल गांधी के इस रणनीति के पीछे कांग्रेस का सीटों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि उन इलाकों में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करना भी है, जहां पार्टी के पास सांसद, स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं का नेटवर्क मौजूद है. कांग्रेस चाहती है कि गठबंधन में उसे ऐसी सीटें मिलें, जहां वह अपने उम्मीदवारों के दम पर मुकाबले को मजबूत बना सके. ऐसे में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी मांगों को सपा से स्वीकार करवाने की है.

About the Author



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top