भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

UPSC Recruitment 2026: वैज्ञानिक से मेडिकल ऑफिसर तक.. 644 पदों के लिए...


नई दिल्ली (UPSC Recruitment 2026 Notification). देश की सबसे प्रतिष्ठित संस्था संघ लोक सेवा आयोग के जरिए सरकारी नौकरी पाने और देश सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बेहद शानदार मौका आया है. केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में अफसर और टेक्निकल पदों पर करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यूपीएससी ने कुल 644 विभिन्न रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए प्रशासनिक, रक्षा, चिकित्सा और वैज्ञानिक क्षेत्रों में नियुक्तियां की जाएंगी.

आयोग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 20 मई से शुरू की जा चुकी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के पास 9 जून 2026 तक एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने का समय है. इस भर्ती में अनुभवी और उच्च शिक्षा प्राप्त प्रोफेशनल्स के लिए पद हैं तो देश के रक्षा क्षेत्र से जुड़कर भविष्य संवारने वाले 12वीं पास युवाओं के लिए भी बेहतरीन अवसर हैं. यूपीएससी में सरकारी नौकरी के लिए upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

UPSC भर्ती 2026: 644 पदों पर सीधे मिलेगी सरकारी नौकरी

यूपीएससी ने इस बार केवल किसी एक विभाग नहीं, बल्कि कई अलग-अलग सेक्टर्स के लिए वैकेंसी का पिटारा खोला है. इस नोटिफिकेशन के तहत वैज्ञानिक, मैनेजर, वैज्ञानिक अधिकारी, लेक्चरर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक कार्यकारी अभियंता, उप निदेशक, अनुसंधान अधिकारी और सहायक और उप नियंत्रक के पद भरे जाएंगे.

इसके साथ ही जूनियर तकनीकी अधिकारी, संयुक्त सहायक निदेशक, पर्यटन अधिकारी, ड्रिलर, मानवविज्ञानी और चिकित्सा अधिकारियों की भी नियुक्तियां की जाएंगी. वहीं, कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा, भारतीय सांख्यिकी सेवा और भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा के खाली पदों को भी इसी के जरिए भरा जा रहा है.

रक्षा क्षेत्र में भी बंपर मौका: NDA और नौसेना अकादमी की सीटें

इससे पहले भी यूपीएससी ने रक्षा विंग के तहत कुल 394 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे, जिन्हें इस भर्ती प्रक्रिया के साथ जोड़कर देखा जा रहा है. इनमें पुरुषों के लिए 370 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 24 पद आरक्षित किए गए हैं. आयोग की तरफ से जारी इन रिक्तियों में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के 370 और भारतीय नौसेना अकादमी (INA – 10+2 कैडेट प्रवेश योजना) के 24 पद शामिल हैं, जो युवाओं को सीधे सेना में अधिकारी बनने का गौरवशाली अवसर प्रदान करते हैं.

समय का रखें खास ख्याल

संघ लोक सेवा आयोग ने इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई से एक्टिव कर दी थी. आयोग ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 जून 2026 की शाम 6:00 बजे तय की है. अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाले भारी ट्रैफिक या सर्वर डाउन की समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार तय समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें.

UPSC Eligibility Criteria: यूपीएससी में नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता का पैमाना क्या है?

यूपीएससी की इन भर्तियों में अलग-अलग पदों के हिसाब से योग्यता के नियम भी अलग तय किए गए हैं:

  • NDA सेना विंग के लिए: आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 प्रणाली के तहत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या उसके समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए.
  • वायु सेना, नौसेना विंग और INA (कैडेट प्रवेश योजना) के लिए: इन तकनीकी और रक्षा पदों के लिए उम्मीदवार का फिजिक्स (भौतिकी), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और मैथमेटिक्स (गणित) यानी PCM विषयों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना किसी देरी के यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल upsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ सकते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top