Last Updated:
Vaishno Devi Yatra News: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. यात्रा मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड के बाद सुरक्षा के लिहाज से यात्रा को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. मार्ग पर मलबा आने और मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने यह एहतियाती कदम उठाया है.
खराब मौसम को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है. (फाइल फोटो)
Mata Vaishno Devi Yatra Stop: माता वैष्णो देवी की यात्रा पर बुधवार को अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी गई है. वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंड स्लाइड आने से वैष्णो देवी यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है. श्राइन बोर्ड ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम ठीक होने तक कटरा में ही इंतजार करें. इससे पहले, जुलाई में भी खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा को छह दिन तक बंद कर दिया गया था. श्री माता वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं.
कैसा रहेगा जम्मू-कश्मीर का मौसम
अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है. श्रीनगर मौसम केंद्र ने कश्मीर डिविजन के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने, तथा जम्मू डिविजन में मौसम की अधिक तीव्र गतिविधियां होने की चेतावनी दी है. श्रीनगर के मौसम विभाग द्वारा बुधवार सुबह 11 बजे जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर में कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 0-4 डिग्री सेल्सियस और जम्मू डिवीज़न में कई जगहों पर सामान्य से 0-2 डिग्री अधिक रहा.
कश्मीर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान कुपवाड़ा में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू डिवीज़न में कठुआ सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था. सबसे कम न्यूनतम तापमान कश्मीर के गुलमर्ग में 13 डिग्री सेल्सियस और जम्मू डिवीज़न के भद्रवाह में 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
जम्मू-कश्मीर में मौसम काफी हद तक एक जैसा रहा, जहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक की भी सूचना मिली. जम्मू में 88.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कठुआ में 76.6 मिमी बारिश हुई. जम्मू AWS नेटवर्क के ज़रिए सबसे ज़्यादा बारिश 94.5 मिमी दर्ज की गई. मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान पूरे जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है. अगले दो दिनों तक भी मौसम का यही हाल रहने की उम्मीद है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें