भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Visakhapatnam Teacher Assaults Student | CCTV Footage Reveals Heart Attack


  • Hindi News
  • Career
  • Visakhapatnam Teacher Assaults Student | CCTV Footage Reveals Heart Attack

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विशाखापट्‌टनम में 20 अगस्त को टीचर की पिटाई से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। CCTV में नजर आया कि पिटाई के बाद बच्चा टीचर की गोद में ही गिर पड़ा। पेरेंट्स का आरोप है कि टीचर की पिटाई से बच्चे को दहशत में हार्ट अटैक आ गया।

यह पूरी घटना क्लासरूम में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई। टीचर ने रोते हुए बच्चे के कपड़े उतारने की कोशिश की और थप्पड़ मारा।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

बच्चे का नाम प्रणय तेजा है जो लिटिल गार्डन्स स्कूल के UKG में पढ़ता था। टीचर की गोद में गिरने के बाद बच्चे को किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का आरोप है कि बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल मैनेजमेंट और संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उच्च अधिकारियों को सौंपी गई रिपोर्ट

इस बारे में डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर प्रेम कुमार ने कहा – लिटिल गार्डन स्कूल में कम शााम एक दुख घटना हुई। एक यूकेजी स्टूडेंट को टीचर ने बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

फोन कॉल पर सूचना मिलते ही तुरंत एंबुलेंस भेजी गई। हमने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट की डिटेल सौंप दी है। स्कूल मैनेजमेंट और टीचर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

CCTV सामने आने के बाद पता चला

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटना का पता तब चला जब क्लास का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया। आरोप है कि टीचर ने बच्चे को होमवर्क न करके आने पर शर्मिंदा करने के लिए मारा था।

ये खबर भी पढ़ें

DUSU चुनाव 2026 के लिए गाइडलाइन जारी:न्यूनतम अटेंडेंस 75%, पेपरलेस कैंपेन; नियम लगातार तोड़े तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) चुनाव 2026 के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 19 सितंबर को की जाएगी। नॉमिनेशन फाइल करने की लास्ट डेट 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top