भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

west bengal post poll violence : tmc goons |’जला देंगे घर, बहेगा...


Last Updated:

West Bengal Post Poll Violence News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में चुनाव के बाद भीषण हिंसा शुरू हो गई है. हाशिमनगर में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर महिलाओं के उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं. ग्रामीणों का दावा है कि जहांगीर खान और इसराफिल चौकीदार जैसे नेताओं ने चुनाव जीतने पर कत्लेआम और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की धमकी दी है. वहीं, विरोध कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया है, जिससे कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

'सत्ता में आए तो करेंगे रेप और कत्ल', बंगाल में 'TMC के गुंडों' का तांडव शुरूZoom

बंगाल में चुनाव खत्म होते ही हिंसा की खबरें आने लगी.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान के बाद जिस चुनावी हिंसा की आशंका जताई जा रही थी, उसने अब अपना वीभत्स रूप दिखाना शुरू कर दिया है. दक्षिण 24 परगना के हाशिमनगर इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं और ‘गुंडों’ पर ग्रामीणों ने जो आरोप लगाए हैं, उन्होंने राज्य से लेकर दिल्ली तक की सरकारों को हिलाकर रख दिया है. ग्रामीणों का दावा है कि बीती रात से ही टीएमसी के समर्थकों ने गांव में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी की, पुरुषों को पीटा और खुलेआम बलात्कार व हत्या की धमकियां दी जा रही हैं. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि स्थानीय लोगों को विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा, जहां उन्हें पुलिस की लाठियों का शिकार होना पड़ा.

हाशिमनगर के एक स्थानीय मतदाता ने मीडिया के सामने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई. उसने बताया, ‘यह सब कल से हो रहा है. टीएमसी के गुंडे हमारे गांव में घुसे, महिलाओं को परेशान किया और लोगों को बेरहमी से पीटा. हमारे ग्राम पंचायत का मुखिया टीएमसी से है और उसे जनता ने नहीं चुना, बल्कि पार्टी ने उसे थोपा है.’ ग्रामीण ने आगे आरोप लगाया कि टीएमसी नेता जहांगीर खान ने उन्हें सीधे तौर पर धमकाया है. ग्रामीण के अनुसार, ‘जहांगीर खान ने यहां आकर हमें धमकी दी कि अगर वे दोबारा सत्ता में आए, तो वे हमारी महिलाओं के साथ बलात्कार करेंगे और हमें जान से मार देंगे.’





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top