भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘अगर बात होगी तो सिर्फ…’ कारगिल की धरती से राजनाथ सिंह ने...


होमवीडियोदेश

‘अगर बात होगी तो सिर्फ…’ कारगिल की धरती से राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दे डाली सबसे बड़ी चेतावनी

X

title=

‘अगर बात होगी तो सिर्फ…’ कारगिल की धरती से राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दे डाली सबसे बड़ी चेतावनी

 

arw img

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल वॉर मेमोरियल से पाकिस्तान को साफ और कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने वालों के बीच कोई फर्क नहीं करेगा. अगर पाकिस्तान से कभी बातचीत होगी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर होगी. राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध के शहीदों को याद करते हुए कहा कि भारतीय जवानों ने दुनिया को दिखा दिया था कि असंभव दिखने वाले मिशन भी उनके साहस के आगे छोटे पड़ जाते हैं. उन्होंने कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज पांडे समेत सभी वीर सैनिकों के बलिदान को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानी हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगी. रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों को ऐसा जवाब दिया जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे. उन्होंने दोहराया कि भारत अपनी संप्रभुता के खिलाफ उठने वाले हर नापाक कदम का पहले से ज्यादा सख्त जवाब देने की क्षमता रखता है. अपने संबोधन में उन्होंने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां भी गिनाईं. उन्होंने कहा कि आज भारत पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आधुनिक हथियार खुद बना रहा है और सेना को हर जरूरी तकनीक से लैस किया जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top