भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लिटिल चैंप्स फुटबॉल में गिरिडीह की बालक व बालिका टीम राज्य चैंपियन




भास्कर न्यूज |गिरिडीह झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में खेलगांव, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-12 बालक एवं बालिका वर्ग) का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में गिरिडीह जिले की बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में गिरिडीह और रामगढ़ के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित 15-15 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला बराबरी पर रहा। इसके बाद दिए गए 5-5 मिनट के अतिरिक्त समय में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एकमात्र गोल दागा और रामगढ़ को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में गिरिडीह की टीम ने सिमडेगा के खिलाफ बेहतरीन तालमेल और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। पूरे मैच में शानदार खेल दिखाते हुए गिरिडीह की बालिकाओं ने सिमडेगा को 1-0 से हराकर राज्य चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। गिरिडीह की दोनों टीमों की इस दोहरी सफलता ने जिले का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक जीत पर जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार हेम्ब्रम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके शारीरिक शिक्षकों तथा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बधाई दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top