भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बनाए गए कैलाश अग्रवाल




अग्रवाल सभा के आगामी कार्यकाल 2026-28 के लिए अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सभा अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन आया, जबकि युवा समिति में दो में से एक ने नाम वापस ले लिया। दोनों पदों पर एक-एक वैध प्रत्याशी रहने पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल (मातनहेलिया) और अग्रवाल युवा समिति के अध्यक्ष अमन कुमार अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। समाज ने दोनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इधर चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों में उत्साह रहा। रिजल्ट जारी होने पर समर्थकों समेत अन्य लोगों ने हर्ष जताया। लोगों ने एकजुटता से काम करने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top