भास्कर न्यूज|लोहरदगा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर बुधवार को नया नगर भवन में सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के लिए आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में डीसी संदीप कुमार मीना ने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य 15 जून 2026 तक पूर्ण किया जाए। डीसी ने कहा कि एसआइआर का कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुद्धता और पारदर्शिता से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि एक भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए व प्रत्येक मतदाता का सत्यापन पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसआइआर की प्रक्रिया, सत्यापन के मानदंड, मतदाता मैपिंग, एएसडीडी सूची तैयार करने व रिकॉर्ड संधारण से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी के प्रभार में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अंचल अधिकारी किस्को अजय कुमार, अंचल अधिकारी कुडू संतोष उरांव, बीडीओ कैरो छंदा भट्टाचार्जी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो, अंचल अधिकारी भंडरा दुर्गा कुमार व बड़ी संख्या में बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ को बीएलओ एप के माध्यम से अनमैप्ड मतदाताओं के मैंपिंग का हैंड्स ऑन करा कर प्रशिक्षण दिया गया और उनके शंकाओं का निवारण किया गया। उपायुक्त ने मैपिंग का कार्य त्वरित गति से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने कहा कि हर बीएलओ और सुपरवाइजर अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और शत-प्रतिशत सही जानकारी के आधार पर कार्य संपन्न करे।
Source link