भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अनुसूचित जाति समाज का उत्थान प्राथमिकता : भारती




सिटी रिपोर्टर | बोकारो भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने कहा कि संगठन की मजबूती और अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। समाज के लोगों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं को उठाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। रंजय भारती के 31 अक्टूबर को बोकारो आगमन पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, बोकारो जिला समिति की ओर से सर्किट हाउस में समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज ने व संचालन जिला महामंत्री किशोर कुमार बाउरी ने किया। प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार ने स्वागत भाषण दिया। मौके पर सुनीता दास, प्रकाश, शंकर रजक, मुकेश राय आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top