भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अब 18 भाषाओं में गूंजेगा धरती आबा का ‘उलगुलान’:बिरसा मुंडा पर बन...




धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शौर्यगाथा अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सात समंदर पार भी गूंज बिखेरेगी। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और जल -जंगल -जमीन के लिए लड़े गए ऐतिहासिक ‘उलगुलान’ आंदोलन पर आधारित भव्य फिल्म ‘बिरसाइत’ का फर्स्ट लुक बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जारी कर दिया गया है। नवरस एंटरटेनमेंट और नाइनफोल्ड पिक्चर्स की यह फिल्म 6 अगस्त 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। नागपुरी समेत 9 भारतीय भाषाओं (हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, उड़िया, बांग्ला, असमिया) और 9 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं (अंग्रेजी, चीनी, जापानी, कोरियाई, थाई, फ्रेंच, इतालवी, रूसी, अरबी) में धरती आबा के बलिदान की कहानी दिखाई जाएगी। ‘बिरसाइत’ के फर्स्ट लु​क ने लुभाया फिल्म का फर्स्ट लुक शानदार है। इसमें झारखंड में अंग्रेजों के अत्याचार और उनके खिलाफ बिरसा व साथियों के उलगुलान को जबरदस्त एक्शन के जरिए दिखाया गया है। फिल्म के एक्शन मास्टर पीटर हेन बाहुबली 1-2, पुष्पा-2, रोबोट, कल्कि सहित हिंदी में काबिल, रेस-2 और गजनी में काम कर चुके हैं। पहली बार फिल्म को नागपुरी भाषा में डब किया जा रहा है, जिससे झारखंड के लोग कनेक्ट कर पाएंगे। पर्दे पर भगवान बिरसा बनेंगे ध्रुव करुणाकर कर्नाटक के उडुपी में जन्मे और मुंबई में पले-बढ़े अभिनेता ध्रुव करुणाकर शेट्टी ‘बिरसाइत’ में भगवान बिरसा मुंडा की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। साल 2019 की सफल तेलुगु एक्शन-थ्रिलर ‘अश्वमेधम’ से पहचान बनाने वाले ध्रुव अभिनय के साथ सफल निर्माता भी हैं। तकनीशियनों की टीम सजाएगी पर्दे पर इतिहास श्रिया तोरणे व सौम्य जैन द्वारा निर्मित बायोपिक में दिग्गज तकनीशियन जुटे हैं। फिल्म में ‘बाहुबली’ फेम पीटर हेन का दमदार एक्शन, अनूप रूबेन्स का संगीत, बालकृष्ण थोटा का छायांकन और सौरभ एम. पांडे के संवाद होंगे। फिल्म की कहानी, पटकथा और निर्देशन की कमान नितिन गावड़े ने संभाली है। नितिन पहले ग्राफिक डिजाइनर थे। उन्होंने मराठी फिल्म ‘व्हाट अबाउट सावरकर?’ व गुजरात स्टेट अवॉर्ड विजेता ऐतिहासिक फिल्म ‘नायिका देवी: द वॉरियर क्वीन’ का सफल निर्देशन किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top