भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अवैध शराब और अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान तेज, कई स्थानों पर छापेमारी




शराब निर्माण, बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी के खिलाफ सिमडेगा पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस द्वारा शहर के बाजार, हाट, पार्क, स्टे डियम सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रखते हुए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिमडेगा थाना पुलिस एवं पीसीआर गश्ती दल द्वारा डेली मार्केट, कॉलेज टुंगरी के पीछे, अल्बर्ट एक्का स्टेडियम सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने इन स्थानों पर पहुंचकर अवैध शराब की बिक्री तथा सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वाले लोगों की गतिविधियों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस दल को देखते ही अवैध शराब की बिक्री कर रही कुछ महिलाएं मौके पर शराब छोड़कर फरार हो गईं। पुलिस ने मौके पर मौजूद अवैध शराब को जब्त कर लिया। जब्त शराब को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति देखी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री और सेवन के कारण अक्सर असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। सार्वजनिक स्थलों पर रहेगी विशेष नजर सिमडेगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाजार, हाट, पार्क, स्टेडियम एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री, सेवन तथा अड्डेबाजी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस गश्ती दल द्वारा ऐसे स्थानों को चिह्नित कर लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार आगे भी विशेष छापामारी अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही है अथवा सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखने का भी भरोसा दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top