भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर पर बनाएं आलू चोखा भरी कचौड़ी, सब्जी की जरूरत ही नहीं...


Last Updated:

Chokha Kachori Recipe: रक्षाबंधन पर अक्सर घरों में मिठाई तो बनती है, लेकिन इसके अलावा कई तरह की सब्जियां और कचौड़ी भी बनाई जाती हैं. ऐसे में आप इस बार घर पर आलू चोखा भरी आलू कचौड़ी ट्राई कर सकते हैं. यह इतनी खास और स्वादिष्ट होती है कि आपको सब्जी की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे केवल चटनी के साथ भी खाया जा सकता है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

रांची की गृहणी प्रियंका बताती हैं कि इसके लिए सबसे पहले आटा लेना होगा. ध्यान रहे, आधा आटा और आधा मैदा लेना है. दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. जितनी मात्रा में बनाना चाहते हैं, उसके हिसाब से आधा-आधा लें और उसमें अजवाइन, मंगरैला, थोड़ा सा तेल और स्वादानुसार नमक डालकर पहले हाथ से अच्छी तरह मिला लें.

इसके बाद पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसमें थोड़ा सा तेल भी डालें. इसके बाद आपको चोखा बनाना है. चोखा बनाने के लिए आलू उबाल लें और उसे अच्छी तरह मैश कर लें. उसमें अजवाइन, मंगरैला, हरी मिर्च, कटा हुआ लहसुन, थोड़ा सा प्याज, सरसों का तेल और थोड़ा सा कटा हुआ अदरक डालें.

इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर तेल में हल्का फ्राई कर लें. आपकी स्टफिंग तैयार है. अब जो आपने आटा गूंथ लिया है, उसकी छोटी-छोटी लोई बना लें और उसमें स्टफिंग भर लें. ध्यान रहे, आटे को आधा घंटा रेस्ट के लिए छोड़ देना है और आटा थोड़ा कड़ा गूंथना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तभी वह खस्ता और कचौड़ी जैसा बनेगा. जब स्टफिंग भर लें, तो इसे साइड में रख दें और एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें. अब स्टफिंग भरी हुई लोई को तेल में डाल दें और गोल्डन ब्राउन होने के बाद बाहर निकाल लें.

आंच लो से मीडियम ही रखिएगा वरना कचौड़ी अंदर तक सिकेगी नहीं. स्टफिंग भरी हुई लोई को थोड़ा सा हाथ से चपटा कर दें, तभी वह अच्छी तरह फूल पाएगी. इसे आप सिर्फ सॉस के साथ परोस दीजिए. खाने में इसका स्वाद बहुत लाजवाब लगता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top