भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अवैध संबंध के शक में बुदल गंझू की हत्या:सिमरिया पुलिस ने मुख्य...




चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में जयरुखरी नदी से मिले बुदल गंझू के शव की जांच में पुलिस ने हत्या के आरोपी बालदेव गंझू उर्फ गरज गंझू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या अवैध संबंध के शक में की गई। शुक्रवार को एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को कुठान गांव के निवासी बुदल गंझू का शव जयरुखरी नदी से मिला था। एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एक विशेष छापामारी दल बनाया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुठान गांव स्थित आरोपी बालदेव गंझू के घर पर छापेमारी की। पुलिस वाहन को देखते ही आरोपी भागने लगा, जिसे सशस्त्र बलों ने खदेड़ कर दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसे मृतक बुदल गंझू और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी रंजिश के तहत 30 अक्टूबर की सुबह उसने बुदल गंझू को बहला-फुसलाकर जयरुखरी नदी की ओर ले गया और वहां डंडे व पत्थरों से कूचकर उसकी निर्मम हत्या कर दी तथा शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कीपैड मोबाइल भी बरामद किया है। सिमरिया थाना में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top