नोवामुंडी| टाटा स्टील अस्पताल परिसर से मंगलवार शाम करीब पांच बजे अस्पतालकर्मी राहुल दास पान की सीबीजेड पल्सर बाइक की चोरी हो गई है। उसने नोवामुंडी थाने में चोरी की घटना को लेकर लिखित शिकायत की है। थाने में शिकायत आते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल का सीसीटीवी खंगालकर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। सीसीटीवी में तीन लड़के मेन गेट से होकर अंदर प्रवेश किए थे। तीनों ने मिलकर नीली रंग की बाइक के ताले तोड़ने के बाद उस पर सवार होकर निकल गए।
Source link