भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अस्पताल में मरीज की मौत ​पर किया हंगामा




कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित एपेक्स अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान गामा यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित जांच और कार्रवाई की मांग की है। मृतक के पुत्र सूरज यादव ने आरोप लगाया कि उनके पिता को बेचैनी और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अस्पताल कर्मियों ने उनके हाथ-पैर बांधकर बेड पर रखा तथा उन्हें कई बार नींद का इंजेक्शन दिया गया। परिजनों का दावा है कि लगातार चार बार नींद का इंजेक्शन देने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मरीज की मौत हो जाने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन उन्हें ड्रिप और अन्य चिकित्सीय लाइन से जोड़े रखा तथा समय पर मौत की जानकारी नहीं दी। इसको लेकर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। इसपर, अस्पताल संचालक अमित कुमार सिंह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीज की स्थिति भर्ती के समय से ही गंभीर थी। गामा यादव। मरीज की मौत के बाद चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते लोग।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top