भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा! रांची, गुमला… झारखंड के 11 जिलों में...


रांची: झारखंड में आज मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला है. आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से हो रही प्री-मानसूनी गतिविधियों के कारण राज्य के कई हिस्सों में बादल, बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. रांची मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकांश जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि कुछ इलाकों में उमस बनी रहेगी. आज झारखंड के अधिकतम जिलों का तापमान 32-38°C के बीच रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 23-27°C के आसपास रह सकता है. आज पलामू (डालटनगंज) और गढ़वा में सबसे अधिक गर्मी रहने की संभावना है. जबकि रांची और खूंटी का मौसम सबसे सुहावना रहने वाला है.

यहां पड़ेगी गर्मी, लेकिन इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

आज झारखंड के चतरा, गढ़वा और पलामू सबसे गर्म जिले रहने वाले हैं. इनमें अधिकतम तापमान 38°C तक पहुंच सकता है. वहीं, उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहेगा. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज इन इलाकों में लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है. इसके अलावा रांची, रामगढ़, हजारीबाग और लोहरदगा का मौसम सबसे सुहावना रहने वाला है. आज रांची का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रह सकता है. आज हल्की बारिश या बादलों की वजह से गर्मी कम महसूस होगी.

झारखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज झारखंड के रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो और लातेहार में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा कई जिलों में दोपहर और शाम के समय बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं.

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट

आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

झारखंड मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, लातेहार, चतरा और पलामू के कुछ हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. हाल के दिनों में झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, इसलिए विशेष सतर्कता जरूरी है.

झारखंड के सबसे कम तापमान वाले जिले

आज झारखंड में सबसे कम तापमान रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और सिमडेगा में दर्ज होने की संभावना है. इन जिलों में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. रांची और आसपास के पठारी क्षेत्रों में सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने वाला है.

जानें 31 को झारखंड में कहां-कहां बारिश हुई

31 मई को झारखंड के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिलीं. रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और लातेहार में आंधी, बारिश और वज्रपात की घटनाएं दर्ज की गईं. कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई. वहीं, पलामू (डालटनगंज) राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. वहीं, रांची, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने से मौसम सबसे सुहावना रहा. इन जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top