सिटी रिपोर्टर | बोकारो स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय नवमी के अवसर पर वृक्ष पूजन दिवस मनाया गया। इस दौरान अमृत वृक्ष आंवला को भगवान विष्णु एवं प्रकृति माता का स्वरूप मानकर षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की। साथ ही बोकारो, झारखंड सहित संपूर्ण सृष्टि के कल्याण, सुख और सौभाग्य की कामना की गई। पूजन का कार्य संस्थान के उपाध्यक्ष पंडित अखिलेश ओझा ने संपन्न कराया। इस अवसर पर संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने आंवला वृक्ष की उत्पत्ति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में लक्ष्मण शर्मा, मृणाल कांत चौबे, ब्रजेश रंजन, विजय कुमार त्रिपाठी, नीलम कुमारी, अर्पणा कुमारी, बिंदु कुमारी, ललित कुमार, बीरेन्द्र आदि थे।
Source link