बोकारो | स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को चास नगर निगम की ओर से शहर के सभी 35 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्डों में स्थित धार्मिक स्थलों के परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई। अभियान के तहत मंदिरों सहित अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास जमा फूल-माला, पूजा सामग्री और अन्य कचरे का विधिवत उठाव किया गया। साथ ही परिसरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सफाई की गई। अभियान में नगर प्रबंधक दिलीप कुमार आदि शामिल थे।
Source link