भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आईआईएम रांची के नए छात्रों को करियर ग्रोथ और ग्लोबल बिजनेस पर...




सिटी रिपोर्टर} आईआईएम रांची के इंडक्शन प्रोग्राम 2026 के चौथे दिन गुरुवार को एमबीए, एमबीए-एचआरएम, एमबीए-बीए और पीएचडी के नए छात्रों के लिए विभिन्न विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। एएमबीए एवं बीजीए की स्ट्रेटेजिक एंगेजमेंट मैनेजर शिखा टौंक ने अंतरराष्ट्रीय एक्रेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को शुरु से ही नेतृत्व क्षमता और प्रोफेशनल सोच विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाने में छात्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। एचएसबीसी एसेट मैनेजमेंट के डायरेक्टर नीलोत्पल सहाय ने करियर विकास, निर्णय लेने की क्षमता और जीवनभर सीखते रहने के महत्व पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में प्रो. ज्योति वर्मा ने एंटी-रैगिंग नीति और प्रो. श्वेता झा ने पॉश अधिनियम की जानकारी दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top