भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मक्का मस्जिद मदरसा में क्विज और भाषण प्रतियोगिता, सफल बच्चों को किया...




भास्कर न्यूज|गिरिडीह शहर के भंडारीडीह स्थित मक्का मस्जिद मदरसा में दीनियात और सीरतुन्नबी कार्यक्रम के तहत रविवार को वार्षिक क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने कुरआन और हदीस की शिक्षाओं पर रोशनी डालते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। भाषण में बच्चों ने मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में आ रही दूरी पर विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता में आयशा परवीन प्रथम, अकदस नदीम द्वितीय और आलिया तृतीय रहीं। क्विज में सुफियान शाहबाज व समी रहमान की जोड़ी पहले, जारा व राहत दूसरे तथा सादिया व अनाइजा तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को कप और मेडल तथा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मदरसे में बेहतर तालीम के लिए इमाम मौलाना अब्दुल सत्तार को समिति ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मौलाना शगीर ने अभिभावकों से बच्चों को रोजाना कम से कम एक घंटा धार्मिक शिक्षा दिलाने की अपील की। कार्यक्रम में अंजुमन के सदर आमिर नकीब, सचिव ओबेल्लाह खान और नायब सदर साबिर खान सहित कई लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top